मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पसंदीदा 'घर' यानी आशियाना में ऐसी चीजें मिली थी कि हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
2 of 8
dahlia bank house
- फोटो : amar ujala
दरअसल, मसूरी के डहलिया बैंक हाऊस को सचिन का आशियाना के नाम से भी जानते हैं। वे सारी छुट्टियां यहीं पर बिताते हैं। लेकिन हाल ही में यह घर अतिक्रमण के चलते तोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
3 of 8
dahlia bank house
- फोटो : ajay ramola/ amarujala, mussoorie
लेकिन, सचिन के आशियाने को तोड़ते समय वहां एक बहुत बड़ा तहखाना निकला। इसके साथ ही वहां ऐसी चीजें मिली जिसे देखकर हड़कंप मच गया। संजय नारंग के छावनी क्षेत्र स्थित ढहेलिया बैंक भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। ढहलिया बैंक में एक लाख लीटर का भूमिगत वाटर टैंक मिला। इंडस्ट्रियल आरओ प्लांट भी नारंग के भवन में पाया गया।
4 of 8
sachin
जीओसी सब एरिया कमांडर मेजर जनरल जेएस यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वहां 45 हजार के फायर टेंक, गैस पाइप लाइन, पाइन की लाइन प्लांट, दर्जनों की संख्या में बैटरी, तीन बड़े आधुनिक जरनेटर मिले हैं। इसे देखकर सब दंग रह गए।
विज्ञापन
5 of 8
sachin
ध्वस्तीकरण में लगी यश कंपनी के निदेशक विशाल ने बताया कि भवन आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। पूरे भवन में उच्चकोटि के विदेशी कापर वायर आदि डाले गए हैं। भवन को मजबूती प्रदान करने के लिए लोहे के गार्डर लगाए गए हैं। इस पूरे ध्वस्तीकरण में अनुमान से अधिक खर्चा होने का अंदेशा है। अधिकांश सामान नारंग के कर्मचारियों ने हटा दिया है।
विज्ञापन
6 of 8
sachin
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर यहां रखे उपकरण फट जाते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि इस कोठी के सटे सैन्य विभाग का आईटीएम भी है। यह सभी जीचें अवैध तरीके से बने हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
sachin
करोड़ों रूपये की लागत से इस सुरंग का निर्माण करवाया गया था। वहीं यह भवन भूकंपरोधी भी है। नौ रिएक्टर तक का भूकंप यह भवन आसानी से झेल सकता है। इसे तोड़ने में मजदूरों के भी पसीने छूट रहे हैं। बता दें कि, संजय नारंग पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त हैं।
बता दें, कि घर के दूसरे हिस्से को बचाने के लिए संजय नारंग ने हाईकोर्ट में अपील की है। उसकी सुनवाई अभी हाईकोर्ट में होनी है। ऐसे में अभी सचिन और उनके दोस्त की उम्मीदें टिकी हैं कि घर का दूसरा हिस्सा बचाया जा सके।