इन हैरतअंगेज बातों को जानने के बाद आप आज से चीनी सामान का उपयोग करना बंद कर देंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच, उत्तरांचल ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के 10 कारण बताए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
india-china
देहरादून तिलक रोड स्थित संघ के प्रांत कार्यालय में ‘चीन की चुनौती और हमारा कर्त्तव्य’ पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में इन कारणों को बताया गया।
विज्ञापन
3 of 8
china
- फोटो : Xinhua
चीन देश के बाजारों से धन अर्जित करता है और बाद में यही पैसा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को संचालित करने में लगाता है।
4 of 8
चीनी उत्पाद
चीन की वस्तुओं के बहिष्कार के कारणों में बताया गया कि चीन कच्चा माल भारत से लेता है और उसी का सामान बनाकर स्वदेशी बाजार में भेजता है। इससे देश को 3542 अरब रुपये का घाटा होता है।
विज्ञापन
5 of 8
चाइनीज उत्पाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देश को कुल विदेशी घाटे का 44 प्रतिशत अकेले चीन से है।
विज्ञापन
6 of 8
जॉब
- फोटो : source
देश के लघु और मध्यम उद्योग बंद हो रहे हैं। रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
India-China border
आतंकवाद फैलाने के लिए चीन पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मदद कर रहा है। वर्ष 1962 से चीन देश की 43000 वर्ग किमी भूमि पर कब्जा किए हुए है।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में 10 लाख पुस्तकों का वितरण करके जन-जागरण किया जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरेंद्र गुसाईं ने कहा कि पुस्तक को सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी वितरित किया जाएगा। पुस्तक का विमोचन अखिल भारतीय विचार प्रमुख सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर डीएवी के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन, संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश, मंच के समन्वयक नीरज मित्तल, अरविंद पंत, रामकुमार चौधरी, विनोद बिष्ट, धर्मेंद्र चौहान, प्रकाश गौड़ आदि रहे।