फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी में रखे थैले के अंदर से निकला कुछ ऐसा, कि देखकर पुलिस के उड़ गए होश, तस्वीरें...

Mon, 19 Feb 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
haridwar
पुलिस को दुपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्कूटी में रखे थैले से कुछ ऐसा निकल आया कि हड़कंप मच गया।
 
विज्ञापन

2 of 6
haridwar
हरिद्वार के कनखल में जांच के  दौरान पुलिस को स्कूटी के अंदर थैले में से मरे हुए दो बिज्जू और एक जंगली खरगोश मिला है। जबकि एक बिज्जू जिंदा मिला। वन्य जीव तस्कर जांच के दौरान स्कूटी को छोड़कर फरार हो गए थे। देहरादून के नंबर की स्कूटी के आधार पर पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
haridwar
सीओ कनखल मनोज कात्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात श्रीयंत्र मंदिर के पास चेकिंग कर ही पुलिस टीम ने स्कूटी सवार दो युवकों को रोकना चाहा। युवकों ने स्कूटी दौड़ा दी। पुलिस ने जब युवकों का पीछा किया तब होली चौक के पास स्कूटी को छोड़कर फरार हो गए।

4 of 6
haridwar
उन्होंने बताया कि स्कूटी पर मिले बैग को जब खोला तब उसमें से तीन बिज्जू और एक बड़ा खरगोश बरामद हुआ। दो बिज्जू और एक खरगोश मर चुका था। एक जिंदा बिज्जू को पिंजरा मंगाकर उसमें रखा गया। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को जिंदा बिज्जू को वन विभाग को सौंपा गया, जिसे चिड़ियापुर के रेसक्यू सेंटर में भेजा गया है। सीओ ने बताया कि स्कूटी के नंबर के आधार पर तस्करों तक पहुंचने की कोशिश की जारी है। पुलिस टीम में एसओ अनुज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


 
विज्ञापन

5 of 6
haridwar
बिज्जू का इस्तेमाल यौनवर्द्धक दवाइयां बनाने में होता है। कई देशों में इससे बनने वाली दवाई की डिमांड है। बिज्जू दिखने में छोटी कद का होता है और अपने अगले पैरों से लंबी सुरंग खोदने की इस महारथ हासिल है। यही नहीं पीछे के पैरों का इस्तेमाल ये खुदाई के दौरान मिट्टी को हटाने में करता है। अंग्रेजी में इसे हनी बैगर कहा जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
haridwar
 वन विभाग अपनी जिम्मेदारी को लेकर कितना सजग है इसकी पोल भी इस दौरान खुल गई। देर रात से ही कनखल पुलिस वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधने में जुटी रही। शुक्रवार दोपहर बाद वन विभाग को फुर्सत मिल पाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें