फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Uttarakhand Visit: बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण

Sun, 08 Oct 2023 12:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके थे। वह सीधे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।



सीएम योगी का कार्यक्रम शनिवार को केदारनाथ में रात्रि विश्राम का था, लेकिन दोपहर बाद पूरी घाटी में कोहरा छा गया, जिससे उनका हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। आज रविवार सुबह बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में पितृ तर्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ पहुंचे। 

शनिवार को योगी आदित्यनाथ का केदारनाथ आने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री के केदारनाथ धाम में आगमन को लेकर प्रशासन, पुलिस, बीकेटीसी द्वारा सभी तैयारियां की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद किया गया। सीएम योगी के स्वागत के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी केदारनाथ पहुंच गए, लेकिन मौसम ने सभी को निराश कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

दोपहर तक यहां कई हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकिन करीब ढाई बजे मौसम खराब हो गया। सीएम की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्रनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद सीएम योगी आज रविवार सुबह केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। इससे पहले सीएम योगी शनिवार को भारत- तिब्बत सीमा माणा पास बार्डर घसतोली में सेना के जवानों के बीच गए थे।

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन यूपी भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक:  कुपोषण और बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर करेंगे समाप्त, गृहमंत्री शाह ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
बदरीनाथ धाम में सिविल हेलीपेड के समीप करीब 11 करोड़ की लागत से यूपी भवन का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2020 के नवंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही धाम में पहुंचकर भवन का शिलान्यास किया था। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक:  कुपोषण और बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर करेंगे समाप्त, गृहमंत्री शाह ने की घोषणा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें