फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, ये है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, इन बातों का भी रखें ध्यान

Thu, 22 Sep 2022 08:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
मां दुर्गा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26सितंबर सोमवार से हो रहा है। इस साल मां दुर्गा हाथी की सवारी पर पृथ्वी लोक में पधारेंगी। जिस दिन से नवरात्रि शुरू होते हैं उसी दिन के अनुसार माता अपने वाहन पर सवार होकर आती हैं।  
 

Chardham: श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था को और मजबूत करें, मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी के मुताबिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि का व्रत होगा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होता है। 

कलश स्थापना के साथ पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। बता दें कि साल में चार बार नवरात्रि होते हैं। एक चैत्र और दूसरी शारदीय नवरात्रि। दो गुप्त नवरात्रि भी होते हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, हवन, यज्ञ, जगराते, गरबा का आयोजन किया जाता है। इस साल नवरात्रि 26सितंबर को सुबह तीन बजकर 24 मिनट से शुरू होगी।  घट स्थापना का मुहूर्त  26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि के लिए सजे बाजार
भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी को लेकर तिथि के हिसाब से अलग-अलग सवारी तय है। देवी भागवत के अनुसार शशि सूर्य गजारूढ़ा, शनि भौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां, बुधे नौका प्रकीर्तिता।

4 of 5
नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
मतलब यदि नवरात्रि रविवार, सोमवार से आरंभ हो तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनि, मंगल को घोड़े पर, गुरु एवं शुक्र को डोली में तथा बुध को नाव में सवार होकर आती हैं। हाथी को शुभ का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि के लिए खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नवरात्रि के दिनों में किसी भी प्रकार की तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। प्याज, लहसुन, अंडे और मांस-मदिरा आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। नाखून, बाल आदि नहीं काटने चाहिए। साथ ही चमड़े की चप्पल, जूता, बेल्ट, पर्स, जैकेट आदि नहीं पहनना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें