नवरात्रि के लिए खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में अधिकांश दुकानें मां दुर्गा की मूर्तियों के अलावा नारियल, चुनरी, सिंदूर, धूपबत्ती, दीया, चुड़ियां, माला आदि सामान से सजी हैं। ज्वालापुर के बड़ा बाजार, कनखल के चौक बाजार व रानीपुर मोड़ पर बाजार में श्रद्धालु आस्था के साथ पूजन सामग्री की खरीदारी करने पहुंचे। उपवास रखने के लिए फलाहार व सूखी मेवा से लेकर रामदाना, साबूदाना, सिंघाड़ा व कुट्टू के आटे की खरीदारी भी की गई।