हमले में शिव कुमार, तेजपाल, हरिद्वारी, सोमपाल, धर्मवीर, ग्राम प्रधान अनिल कुमार सैनी, मोनू, रामफल सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ लक्सर राजन सिंह, कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी और पथरी थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।