फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पहुंचे शाहिद कपूर ने देखा 'परीलोक', जहां रहती हैं असली की परियां, पढ़िए फिर क्या बोले...

Wed, 14 Feb 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 7
CM Trivendra Singh Rawat with Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड पहुंचे एक्टर शाहिद कपूर परीलोक देखकर हैरान रह गए। पढ़िए इसके बाद वे क्या बोले...


 
विज्ञापन

2 of 7
CM Trivendra Singh Rawat with Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala
फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग शुरू हो गई। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने फिल्म के पहले शॉट पर पूरी टीम को उत्तराखंड के बारे में बहुत कुछ बताया।
 
विज्ञापन

3 of 7
khet parvat
मुख्यमंत्री ने शाहिद कपूर को बताया कि उत्तराखंड ऐसे ही देवभूमि नहीं है। कहा कि वो दूर (खैट पर्वत को दिखाते हुए) खैट पर्वत दिखाई दे रहा है। वहां पर रात को परियां विचरण करती है। हालांकि उन्होंने यह पर्वत दूर से ही देखा, लेकिन इसके बारे में सुनकर वे रोमांचित हो गए। उन्होंने कहा कि वे यहां के बारे में मुंबई जाकर सबको बताएंगे। जिससे यहां पर्यटन बढ़े।

4 of 7
khet parvat
उन्होंने जीतू बग्ड़वाल की कहानी बताते हुए खैट की विशेषता बताई। बताया कि किस तरह वीर भड़ माधो सिंह भंडारी ने टिहरी जिले के मलेथा में आज से 283 साल पहले साढ़े तीन सौ मीटर की सिंचाई गूल अपने सामर्थ्य से खोदी। सिंचाई गूल निर्माण में जब अड़चन आई, तो वीर भड़ भाधो सिंह भंडारी ने जनता को पानी उपलब्ध कराने के लिए अपने एक मात्र पुत्र की बलि तक दे डाली।कहा कि शाहिद जी जरा गढ़वाली, तो सीखिए फिर कहानी सुनने में आएगा मजा।

 
विज्ञापन

5 of 7
CM Trivendra Singh Rawat with Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala
पड़ियार हाउस से नायक शाहिद कपूर की मोटर साइकिल के फर्राटा भरते ही ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग शुरू हो गई। शुक्रवार को पहले दिन पड़ियार हाउस में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म की करीब 55 दिन तक नई टिहरी समेत उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में शूटिंग चलेगी। रुपहले पर्दे पर टिहरी की सुंदरता भी दिखेगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
CM Trivendra Singh Rawat with Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala
फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, यामी गौतम, रति शंकर सहित कई स्थानीय कलाकार फिल्म में कार्य कर रहे हैं। शुभारंभ मौके पर आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक नारायण सिंह और रति शंकर ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shahid kapoor
उत्तराखंड स्वीट्जरलैंड को भी मात दे सकता है। ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। वह मुंबई जाकर अन्य फिल्मकारों को भी यहां की खूबियां बताएंगे। शाहिद कपूर ने भी टिहरी की तारीफ की। इस मौके पर टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसांई, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, डीएम सोनिका, एसएसपी विमला गुंज्याल, सीडीओ आशीष भटगांई, एसडीएम चतर सिंह, सारिक अहमद आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें