इस प्रोजेक्ट में ब्लाक व कलस्टर स्तर पर बिजनेस रिसोर्स सेंटर, सप्लाई चेन सर्विस, प्रोडक्ट डिजाइनिंग एवं डेवलपमेंट, कौशल विकास, मार्केटिंग सुविधा आदि तमाम कार्य किए जाएंगे। प्रदेश में जैविक कृषि उत्पाद, एरोमेटिक, हर्बल, वेलनेस, कास्मेटिक उद्योग, नेचुरल फैबरिक, पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट, टूरिज्म हॉट स्पॉट आदि में लघु उद्योग स्थापित करने की काफी संभावनाएं हैं।