फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे, ये किस लड़की के साथ बाजार में मस्तमौला होकर बुलेट पर घूम रहे शाहिद, तस्वीरें देखिए...

Mon, 19 Feb 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 6
Shahid kapoor
सुहावना मौसम और बुलेट की सैर। देखिए तो श्रद्धा को छोड़ शाहिद कपूर किस लड़की के साथ मस्तमौला होकर घूम रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
Shahid kapoor
लाइट कैमरा एक्शन और शाहिद कपूर बाइक से गंगा किनारे डिजाइनर लेडीज बुटीक के यहां उतरते हैं, लेकिन इस एक दृश्य को फिल्माने के लिए डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह करीब छह बार रिटेक-रिटेक करते हैं। बौराड़ी बाजार में गंगा किनारे डिजाइनर बुटीक को फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर संचालित करतीं हैं। वह फिल्म में एक गढ़वाली लड़की की भूमिका निभा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
Shahid kapoor
फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग रविवार को नई टिहरी के मुख्य बाजार ओपन शापिंग कांप्लेक्स बौराड़ी में फिल्माई गई। छुट्टी का दिन होने के कारण शूटिंग देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह 11 बजे से ही लोग बौराड़ी बाजार में शूटिंग देखने को एकत्र हुए। निर्देशक श्रीनारायण ने बुटीक वाली दुकान में भगवान गणेश की आधा घंटे की पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया। दोपहर एक बजे शाहिद कपूर सेट पर पहुंचे। सेट पर पहुंचते ही उन्होंने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

 

4 of 6
Shahid kapoor
पहला सीन शाहिद को बौराड़ी के पाल मेडिकल से ओपन शापिंग में बनी श्रद्धा कपूर की बुटीक (गंगा किनारे डिजाइनर) की दुकान तक बाइक के ऊपर देना था। इस दौरान उनके साथ एक सहायक अभिनेत्री भी सवार रही। सीन के अनुसार वह बाजार में मस्त होकर बाइक चलाते हैं। इस दौरान करीब 25 स्थानीय जूनियर आर्टिस्ट भी छोटी-छोटी भूमिका में थे। वहीं चार नेपाली मजदूरों को भी बाजार से सामान ले जाने की भूमिका दे रखी थी। सीन को फिल्माने में निर्देशक श्रीनारायण को छह बार कट-कट, रिटेक करना पड़ा। दरअसल जूनियर आर्टिस्ट सीन के बजाए कैमरे में ही देख रहे थे, जिससे सीन वास्तविक नहीं लग रहा।
विज्ञापन

5 of 6
Shahid kapoor
जूनियर आर्टिस्टों की 15 मिनट की क्लास के बाद डायरेक्टर साहब का दृश्य पूरा हो पाया। इसके बाद करीब दो बजे फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी सेट पर पहुंची। उन्होंने दर्शकों का हाथ हिलाकर शुक्रिया अदा किया। श्रद्धा ने अपने बुटीक पर जाकर ग्राहकों को उनका सामान दिया। गढ़वाली लड़की ललिता नौटियाल की भूमिका निभा रही श्रद्धा चुलबुली और बेहतर सेंस वाली लड़की बनी है। उनके बुटीक पर लहंगा, चोली, डिजाइनर सूट, टॉप और मशीन से कढ़ाई की जाती है। रविवार को उन्होंने कई कपड़ों पर कढ़ाई की। अभिनेता रति शंकर ने भी कई शॉट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahid kapoor,
बौराड़ी ओपन शापिंग कांप्लेक्स स्थित धीरज सिंह की गारमेंट्स की दुकान सोमेेल कलेक्शन को श्रद्धा कपूर का गंगा किनारे डिजाइनर लेडीज बुटीक बनाया गया है। दुकान में तीन सिलाई व कढ़ाई मशीन, लेडीज कुर्तियां, सूट, ब्लाउज और साड़ियां टंगी है। बताया जा रहा है कि दुकान में अभी और कई दिन शूटिंग होनी है। फिल्म यूनिट ने दुकान मालिक को रोजान के हिसाब से भुगतान करना है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें