फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! झील के बीच में शाहिद कपूर ने दिए जबर्दस्त फाइट सीन, अटकी रही सबकी सांसें

Sat, 10 Mar 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 6
shahid kapoor
झील के बीच में शाहिद कपूर ने जब फाइट सीन दिए तो देखिए क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 6
shahid kapoor
हिंदी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग दूसरे दिन टिहरी झील में फिल्माई गई। निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने हीरो शाहिद कपूर और सहायक अभिनेता के साथ फाईट सीन भी शूट किए। साथ ही शाहिद और श्रद्धा कपूर के बीच रोमांटिक सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन

3 of 6
shahid kapoor
शुक्रवार को बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग टिहरी झील में हुई। बृस्पतिवार को भी फिल्म यूनिट की टीम टिहरी बांध की झील में व्यस्त रही। निर्देशक ने फिल्म के कुछ सीन रीशूट करवाए। इसमें शाहिद और श्रद्धा के बाईक के ऊपर रोमांटिक राईडिंग के अलावा दिव्यांदू शर्मा और राजेंद्र के बीच शूटिंग की गई।

4 of 6
shahid kapoor
उसके बाद नए सीन शुरू किए गए। हीरो शाहिद कपूर और एक अन्य अभिनेता के बीच जबर्दस्त फाईट का सीन शूट किया गया। नाव के ऊपर हुए इस सीन में अभिनेता शाहिद और सहायक अभिनेता टिहरी झील में गिर (डुप्लीकेट का प्रयोग) जाते हैं। इसके बाद एक की बॉडी बाहर निकाल जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
shahid kapoor
जल पुलिस के एक्सर्पट झील में गिरे लोगों को बाहर निकालते हैं। इस सीन को मुंबई में विशेषज्ञों के साथ रीमेक किया जाएगा। निर्देशक ने टिहरी झील के बाद साहसिक खेल अकादमी और कोटी कालोनी में स्कूटर के ऊपर रोमांटिक सीन भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahid kapoor
सूत्रों के अनुसार शनिवार को भी टिहरी झील और निकटवर्ती स्थानों में फिल्म की शूटिंग पूरी की जाएगी। अब टिहरी में कोर्ट कंपाउंड और कलक्ट्रेट के कुछ सीन और टिहरी-चंबा हाईवे और धनोल्टी के सीन फिल्माए जाने बाकी हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें