old lady
पिता की मौत के बाद बेटे पुश्तैनी संपत्ति बेचकर कस्बा छोड़कर दूसरी जगह चले गए, लेकिन मां को साथ नहीं ले गए। पिछले एक साल से 80 वर्षीय वृद्धा सिर छिपाने के लिए दर-दर भटक रही है। सूचना पर एसडीएम ने नगर पंचायत के कूड़ाघर में रह रही पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। साथ ही दोनों बेटों को पता ढूंढकर बुलाने की तैयारी कर रही है।