फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः 200 करोड़ की शाही शादी की हलचल शुरू, औली पहुंचा गुप्ता परिवार, ऐसे हुआ स्वागत

Tue, 18 Jun 2019 11:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी की चहल-पहल शुरू हो गई है। सोमवार को पद्मश्री व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों पर अजय गुप्ता ने नारियल तोड़कर शादी समारोह का श्रीगणेश किया।


विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शाम को गायक कैलाश खेर भी औली पहुंच गए। दो दिनों से गुप्ता परिवार की ओर से औली में स्थानीय ग्रामीणों को भोज दिया जा रहा है। औली में 18 यानी मंगलवार से 22 जून तक आयोजित होने वाली शाही शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गुप्ता बंधुओं की माता अंगूरी देवी के साथ औली पहुंचे कई रिश्तेदारों ने सोमवार को औली के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। देर शाम तक भी औली में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह स्थल पर सजावट और टेंट कॉलोनी निर्माण पूरा हो गया है। उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत का विवाह 20 जून और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह 22 जून को होगा।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नव दंपत्ति भगवान बदरीनाथ और त्रियुगीनारायण के दर्शनों को जाएंगे। सोमवार को प्रीतम भरतवाण के जागरों के बीच गुप्ता बंधुओं के भाई अजय गुप्ता ने नारियल तोड़कर शादी समारोह का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रीतम भरतवाण ने भगवान बदरीनाथ के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। शादी समारोह स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों को भोज भी कराया गया। अजय गुप्ता ने कहा कि शादी समारोह में योग गुरु रामदेव के साथ ही कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। होटल क्लिप टॉप को लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
helicopter - फोटो : अमर उजाला
औली में गुप्ता बंधुओं के शादी के मेहमानों को छोडकर शाम 6.30 बजे वापस देहरादून जा रहे दो हेलीकॉप्टरों को मौसम खराब होने के कारण टिहरी जिले के सकलाना के मजगांव और लामकांडे गांव के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मौसम थोड़ा ठीक होने पर शाम 7.05 बजे हेलीकॉप्टर देहरादून के लिये चल दिए। खेतों में हेलीकॉप्टर देखकर ग्रामीण उत्साहित हो उठे और लोगों ने जमकर फोटो व सेल्फी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें