फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में शाही शादी: अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के बेहद करीबी हैं गुप्ता बंधु, पढ़िए किस्से

Thu, 20 Jun 2019 09:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
गुप्ता बंधु - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

औली में हाई प्रोफाइल विवाह को लेकर चर्चित अजय और अतुल गुप्ता एवं उनके भाई राजेश (टोनी) के दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। गुप्ता बंधुओं की कंपनी में जुमा की पत्नी बोंगी गेमा और पुत्री दुदुजिला निदेशक थे और बेटा दुदुजाने कारोबारी सहयोगी था।

विज्ञापन

 


 

जैकब जुमा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे और गुप्ता बंधुओं से उनकी नजदीकियां विरोधी दल डेमोक्रेटिक एलायंस के निशाने पर थी। दक्षिण अफ्रीका के कोर्ट ने जुमा को तमाम अनियमितताओं का दोषी ठहराया था और जनता उनके विरोध में आंदोलनरत थी। फरवरी 2018 में जुमा के अचानक राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के पीछे उनकी गुप्ता बंधुओं से घनिष्ठता भी एक कारण मानी जाती है हालांकि गुप्ता बंधु हमेशा इसका खंडन करते रहे हैं। 

 

राष्ट्रपति के साथ विदेशी दौरों पर जाया करते थे गुप्ता बंधु

जुमा से गुप्ता बंधुओं की नजदीकी का आलम ये था कि वे राष्ट्रपति के साथ विदेशी दौरों पर जाया करते थे। सतत होने वाले इन दौरों को लेकर एक समय उन्हें अफ्रीका का राजनयिक पासपोर्ट देने तक की चर्चा थी। डिप्टी वित्त मंत्री मेसिबी जोनास पर आरोप था कि गुप्ता बंधुओं ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनवा देने का ऑफर दिया था जबकि एक अन्य मंत्री प्रवीण गोवर्धन का आरोप था गुप्ता बंधुओं ने उन्हें कैबिनेट से हटवा दिया।

इन मामलों को गुप्ता बंधुओं की राष्ट्रपति पर पकड़ के रूप में देखा जाता था। कहा जाता था कि मंत्रिमंडल में पद और सरकारी ठेके तय करने में गुप्ता बंधुओं का दखल रहता था। जुमा और गुप्ता बंधुओं की अत्यधिक नजदीकी को लेकर लोग उन्हें संयुक्त रूप में जुप्ता कह कर संबोधित करते थे। 

अफ्रीका में हुआ विवाह भी था चर्चित 

वर्ष 2013 में गुप्ता बंधुओं की बहन अचला की बेटी की शादी व्यवसायी आकाश झंगढ़िया के परिवार में हुई। सन सिटी में हुए इस विवाह में मेहमानों को ले जा रहे चार्टर्ड विमान की लैंडिंग सेना के लिए आरक्षित वाटरक्लुफ एयरबेस प्रिटोरिया में कराए जाने को लेकर आलोचना हुई थी। इसके लिए बाद में उन्होंने खेद भी जताया था। इन मेहमानों को सरकार की ओर से पुलिस एस्कॉर्ट दिया जाना भी चर्चित रहा।

मिली है जेड प्लस सुरक्षा, भारत में भी है भारी जायदाद
गुप्ता बंधुओं का भारत में भी बड़ा जलवा है। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, देहरादून सहित तमाम शहरों में उनकी काफी जायदाद हैं।
विज्ञापन

और सटीक निकला पिता शिवकुमार का अनुमान

सहारनपुर के साधारण परिवार के शिवकुमार गुप्ता ने 1993 में दक्षिण अफ्रीका के बदलते राजनैतिक परिदृश्य को भांप कर अपने पुत्र अतुल को दक्षिण अफ्रीका भेजा। शिवकुमार का मानना था कि दक्षिण अफ्रीका असीमित संभावनाओं वाले देश के रूप में उभर रहा है।
 
शिवकुमार का अनुमान सटीक निकला और उनके सभी पुत्रों ने वहां जाकर जबरदस्त कारोबारी पकड़ बना ली। गुप्ता बंधुओं की कंपनी सहारा कंप्यूटर्स (सुब्रत रॉय वाली नहीं) ने वहां धाक जमा ली। गुप्ता बंधुओं ने खनन, एयर ट्रैवल, एनर्जी क्षेत्र में भी बड़ा कारोबार किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें