फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई के खिलाफ बोलने पर देशद्रोही करार दे दिया जाता है : शबाना आजमी

Sun, 31 Mar 2019 10:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
कार्यक्रम के दौरान शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा है कि बुराई के खिलाफ बोलने पर देशद्रोही करार दे दिया जाता है। देश में बुराई के खिलाफ कुछ भी कहने की इजाजत नहीं है। देशभक्त देश में फैली बुराई की आलोचना करता है, क्योंकि वह देश की भलाई चाहता है।
विज्ञापन

2 of 5
देशभक्त देश को अच्छा देखना चाहता है। लेकिन राष्ट्रवादी कुछ भी अपने खिलाफ सुनना नहीं चाहता है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति में अंतर है, लेकिन इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है। यह बेहद गलत है, देश हित में नहीं है। हमें इसके चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
बता दें कि अभिनेत्री शबाना आजमी अपने पिता अजीम शायर कैफी आजमी की 100वीं जयंती पर देहरादून में आयोजित काव्य उत्सव में पहुंची थीं। 

4 of 5
उनके पति और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा कि क्या बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछना गलत है। बहुत से लोग ऐसे सवाल उठाते हैं, लेकिन उन्हें देशद्रोही कह दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कवि कैफी आजमी की जन्मशती वर्ष के मौके पर आयोजित काव्य महोत्सव में गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। शबाना ने कहा दून कि खूबसूरत वादियों में पिता के जन्म की सालगिरह का जश्न मनाना मेरे लिए बहुत ही यादगार अनुभव है। दो दिवसीय महोत्सव का शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक मॉल में समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें