ब्लाक मुख्यालय कल्जीखाल में आयोजित कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी की जनसभा में कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। इसमें भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह नेगी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पटवाल, पूर्व सचिव सहकारी समिति मनमोहन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संगठन जगपाल सिंह नेगी सहित लोग शामिल रहे। खंडूड़ी ने अभियान के दौरान केवर्स, टंगरोली, डांडा नागराजा, कापड़, घिण्डवाड़ा आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया।