फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखों के सामने जिंदा दफन हो गई 7 जिंदगियां, भयानक मंजर की तस्वीरें देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे...

Fri, 21 Dec 2018 06:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 8
मलबे में दबे मजदूर
हादसा इतना भयानक था कि जो बचे उनकी आखों के सामने सात जिंदगियां जिंदा दफन हो गई। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर चौड़ीकरण और पुश्ता निर्माण कार्य के दौरान बांसवाड़ा के पास चट्टान टूटने से सात मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। 

वीडियो देखें:

विज्ञापन

2 of 8
मलबे में दबे मजदूर
तीन मजदूर घायल हो गए, इनमें गंभीर घायल दो मजदूरों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है, जबकि तीसरे घायल को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। एक मजदूर अब भी लापता बताया जा रहा है। घटनास्थल पर कुल 23 मजदूर कार्य कर रहे थे, जिनमें 12 मजदूरों ने भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन

3 of 8
मलबे में दबे मजदूर
सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित टीम यह जांच करेगी। पुलिस मामले में निर्माण एजेंसी, मुख्य ठेकेदार एवं स्थानीय ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। हाईवे बाधित होने से गुप्तकाशी और ऊखीमठ का संपर्क कट गया है। 

4 of 8
मलबे में दबे मजदूर
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय से 26 किमी दूर बांसवाड़ा के पास हाईवे की निचली तरफ पुश्ता निर्माण और ऊपर जेसीबी से कटान का कार्य चल रहा था। कुल 23 मजदूर काम में लगे हुए थे। दोपहर बाद करीब पौने एक बजे कार्य के दौरान पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभरा कर सड़क पर आ गिरा। 
विज्ञापन

5 of 8
मलबे में दबे मजदूर
मलबा गिरते ही 12 मजदूर जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन अन्य 10 मजदूर कटान कर रही पोकलैंड और एक ट्रैक्टर के साथ मलबे में दब गए। चट्टान का मलबा सड़क पर 50 मीटर क्षेत्र में कई मीटर ऊंचाई तक फैल गया। हाईवे पर आसपास क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता से तीन घायलों को बाहर निकला। 
विज्ञापन

6 of 8
मलबे में दबे मजदूर
घटना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची जिला आपदा प्रबंधन व एसडीआरएफ की ने रेस्क्यू शुरू कर सवा दो बजे तक मलबे से सात मजदूरों के शव बाहर निकाले, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मौके पर मौजूद ठेकेदार के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर कुल 23 मजदूर कार्य कर रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 8
मलबे में दबे मजदूर
मलबे की चपेट में आने से सात की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल हैं, जिन्हें एम्स और जौलीग्रांट रेफर किया गया है। एक मजदूर अभी भी लापता है। उन्होंने बताया कि मजदूरों की सही संख्या के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
मलबे में दबे मजदूर
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामले में निर्माण एजेंसी, मुख्य ठेकेदार और स्थानीय ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें