फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जाम में फंसी रह गईं सात बारातें, निकल गया शुभ मुहूर्त, इतंजार करते रह गए दुल्हे राजा

Thu, 22 Feb 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
1 of 5
barat
जाम ने दुल्हे राजाओं की खूब फजीहत कराई। शुभ मुहूर्त निकल गया और बारात संग दुल्हे राजा इंतजार ही करते रह गए। तस्वीरें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
barat
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बुधवार को 10.45 बजे यहां से करीब 13 किलोमीटर दूर धौन-स्वांला के पास बस्टिया-मझेड़ा में पहाड़ी से बोल्डर सहित भारी मलबा आने से करीब 50 मीटर दायरे में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते करीब सात घंटे से ज्यादा समय तक सैकड़ों वाहनों जाम में फंसे रहे। इनमें सात बारात भी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
barat
जाम के चलते  बच्चे, महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में लोगों को चाय-पानी तक के लिए तरसना पड़ा।। टनकपुर से चंपावत आ रहे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा भी एक घंटे से अधिक वक्त तक जाम में फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद शाम छह बजे राजमार्ग को छोटे वाहनों (कार-जीप) और सात बजे बड़े वाहनों के लिए खोला जा सका।

4 of 5
barat
एनएच के करीब साढ़े सात घंटे बंद होने से आम लोगों को तो परेशानी हुई ही, बारातियों को भी काफी इंतजार करना पड़ा। यहां तक कि एक दिन की बारात दो दिन में तब्दील हो गई। टनकपुर से लोहाघाट, सिन्याड़ी से पाटी, ऊचौलीगोठ से तामली, चल्थी पुल से दियूरी, टनकपुर से पाटी जा रही बारात की गाड़ियां सहित कुल सात बारातें जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
barat
एक बारात में फंसे पंडित ओम प्रकाश का कहना है कि लग्न का वक्त तो निकल गया है और एक दिन की बारात दो दिन की हो गई है। वहीं 22 फरवरी को बेटी के विवाह के लिए परिवार के साथ हल्द्वानी जा रहे शिक्षक शंकर गिरि गोस्वामी, फार्मेसिस्ट विष्णु गिरि गोस्वामी छह घंटे तक धौन में फंसे रहे। रोडवेज की लोहाघाट, पिथौरागढ़ और टनकपुर की 25 बसों में सैकड़ों यात्री भी जाम में फंसे रहे।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें