एनएच के करीब साढ़े सात घंटे बंद होने से आम लोगों को तो परेशानी हुई ही, बारातियों को भी काफी इंतजार करना पड़ा। यहां तक कि एक दिन की बारात दो दिन में तब्दील हो गई। टनकपुर से लोहाघाट, सिन्याड़ी से पाटी, ऊचौलीगोठ से तामली, चल्थी पुल से दियूरी, टनकपुर से पाटी जा रही बारात की गाड़ियां सहित कुल सात बारातें जाम में फंसी रहीं।