फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युद्ध स्थल' पर भारतीय सेना की दिलेरी का नजारा देख लोगों में भरा देशरक्षा का जोश, तस्वीरें...

Sun, 20 Jan 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में सेना मेला
आखों के सामने युद्ध जैसा नजारा देखकर लोगों में भी देशरक्षा का जोश भर गया। गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र मैदान (शहीद जसवंत सिंह मैदान) में सेना के दो दिवसीय मेले का शुक्रवार को आगाज हो गया है। कमांडों ने आतंकवादियों से मुठभेड़ का डेमो दिखाकर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। मेले में अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी को लेकर स्कूली बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में सेना मेला
युवाओं ने हथियारों और जवानों के साथ खूब सेल्फी ली। मेले में जुटे युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया गया। सेना मेले का शुभारंभ उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल भास्कर कलिता ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मेला लगाने का मकसद सेना के प्रति लोगों में अनुकूल दृष्टिकोण बनाने और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। आर्मी स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में सेना मेला
इस दौरान सेना के कमांडों ने आतंकियों से मुठभेड़ का डेमो प्रदर्शित किया। गढ़ी कैंट में आतंकियों के आने की सूचना के बाद सक्रिय हुए सेना के जवानों ने उन्हें एक मकान में घेर लिया। लंबी मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को ढेर कर दूसरे को आत्मसमर्पण कराने के डेमो पर पूरा पंडाल दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। सेना का पाइप बैंड प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। बैंड की मार्शल धुनों और संगीत के स्वरों का आगंतुकों ने आनंद लिया। 

4 of 6
देहरादून में सेना मेला
मेले में सैन्य हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी के अलावा कई तरह के काउंटर लगाए गए थे। युवाओं और बच्चों ने अत्याधुनिक हथियारों के साथ सेल्फी लेने के साथ जवानों के साथ तस्वीर उतारी। सेना के जवानों ने प्रत्येक हथियार की मारक क्षमता और खूबी के बारे में विस्तार से बताया। सेना की संचार सुविधा, चिकित्सा सुविधा प्रदर्शित करने को कैंप लगाए गए थे। मेले में सेवानिवृत्त सैनिकों और आश्रितों के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। तीसरे पहर तक मेला खचाखच भरा था। मेले के उद्घाटन के दौरान मेजर जनरल आतिश चहर और कमांडर गढ़ी ब्रिगेडियर एसके दत्ता आदि सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेले का समापन शनिवार शाम को होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में सेना मेला
सेना मेले के समापन के बाद रविवार को मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेना और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर यह दौड़ आयोजित की गई। दौड़ सुबह नौ बजे शुरू होगी। सेना मेले में आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की भी खरीदारी हुई। बच्चों ने बताया कि बीरपुर का पुल टूटने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुल टूटने की वजह से पहले 15 जनवरी तक छुट्टी निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 जनवरी कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून में सेना मेला
सेना मेले में लगे भर्ती स्टाल पर युवाओं का जमावड़ा रहा। युवाओं को बताया गया कि सेना में किस तरह कॅरियर बनाया जा सकता है। बताया गया कि हर माह के आखिरी रविवार को सेना में भर्ती की परीक्षा होती है। युवाओं के भर्ती की तिथि की सवाल पर सेना के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह में बड़े पैमाने पर सेना में भर्ती होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की तैयारियाें के चलते सिविल पुलिस ने बल उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। भर्ती की अगली तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें