फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी-खुशी स्कूल जा रहे थे बच्चे, रास्ते में हो गया भीषण हादसा, मरने वालों में चार साल के बच्चे भी

Tue, 06 Aug 2019 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
बच्चे गाड़ी से हंसी-खुशी स्कूल जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह मौत के मुहाने पर पहुंच जाएंगे। इस हादसे से हर कोई स्तब्ध है। आज सुबह टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूए 07क्यू 3126 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन

2 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे घायल हैं। जानकारी के मुताबिक घटना टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की है। जहां आज सुबह करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसडीआर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव का कार्य शुरू किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि वाहन में 20 बच्चों सहित 22 लोग में सवार थे। तहसीलदार ने बताया कि दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। बाकी बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतक बच्चों में चार-पांच साल की उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। सभी बच्चे एंजल्स इंटरनेशनल स्कूल मदननेगी में पढ़ते हैं।

4 of 6
हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला
एसओ लंब गांव ने बताया कि घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है और 11 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल टिहरी लाया गया है। चालक का नाम लक्ष्मण रतूड़ी पुत्र प्रेम दत्त रतूड़ी निवासी रिंडोल गांव है। दुर्घटना में घायल चार स्कूली बच्चों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार रेखा रे की मौजूदगी में एयर एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को आईडीपीएल स्थित हेलीपैड पर उतारा गया। यहां से एंबुलेंस पर चार घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। घायल बच्चों के नाम अखिलेश, प्रिंस, सिद्धार्थ, ऋषभ हैं। एक घायल के कार से एम्स पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
मृतक बच्चाें के नाम: ऋषभ उम्र पांच साल, अयान उम्र चार साल, आदित्य उम्र आठ साल, विहान उम्र पांच साल, ईशान उम्र छह साल, अभिनव उम्र छह साल, साहिल उम्र 13 साल, आदित्य उम्र 10 साल, वंश उम्र पांच साल।
 
घायल बच्चाें के नाम: ईशिका, कृष्णा, आशीष, प्रिंस नौ वर्षीय, ऋषभ 10 वर्षीय, वेदिका, अखिलेश आठ वर्षीय, सिद्धार्थ 10 वर्षीय, नैतिक, कान्हा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें