बदरीनाथ हाईवे पर मुंबई से आए यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। यहां लामबगड़ में पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर बस पर गिर गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लामबगड़ में आज सुबह नौ बजे हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कार्य किया। यह बस बदरीनाथ से जोशीमठ लौट रही थी। बस में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के मुताबिक अब तक नौ घायलों को पांडुकेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है।