अगर आप एसबीआई कस्टमर हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम आ सकती है। एसबीआई की इस सर्विस से आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
अक्सर जब हम बैंक जाते हैं या कोई भी काम ऑनलाइन बैंकिंग से करते हैं तो कभी न कभी हम किसी सर्विस से खुश नहीं हो पाते हैं। वहीं कई बार लाख कोशिश करने पर भी बैंक कर्मचारी आपका काम नहीं करते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
एसबीआई ने कस्टमर के लिए SMS अनहैप्पी सर्विस देता है। इस नंबर से आप घर बैठे ही अपनी शिकायत बैंक अधिकारियों को भेज सकते हैं। खास बात यह है इसके लिए आपकी शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
4 of 6
UNHAPPY
आपको SBI को मैसेज में "UNHAPPY" लिखकर 8008202020 नंबर पर भेजना है। उसके बाद बैंक के एग्जीक्यूटिव कर्मचारी आपको कॉल करेंगे। इसके बाद आपकी समस्या को सुनकर उसका तुरंत समाधान करेंगे। अगर इसमें समय लगेगा तो वो उसी समय आपको उसका समय भी बता देंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Mobile user
बैंक अधिकारियों का कहना है कि, शिकायत के लिए आप टोल फ्री नंबर 1-800-425-3800/1-800-11-22-11 पर भी कॉल कर सकते हैं। लेकिन अनहैप्सी सर्विस से आपकी शिकायत पर तुरंत एक्शन होगा और आप परेशानी से बच जाएंगे।
बैंक अधिकारी एके गुप्ता का कहना है कि बैंक इसके लिए कस्टम को मैसेज भेजकर भी जानकारी दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।