फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंक के खाताधारकों के लिए बुरी खबर, अगर ध्यान नहीं दिया तो खाली होगी जेब

Thu, 20 Apr 2017 04:01 PM IST
राजीव शुक्ला / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 7
पैसा - फोटो : Today City
नए वित्तीय वर्ष में स्टेट बैंक आफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए धनराशि आहरण और जमा करने की समय सीमा तय कर दी है। बदले नियमों से जनता की जेब पर डांका पड़ रहा है। साथ ही ग्राहकों से लिए जाने वाले सर्विस टैक्स और शुल्क का निर्धारण करते हुए एक अप्रैल 2017 से प्रभावी कर दिया है। बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर अब शुल्क देना होगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
money
स्टेट बैंक आफ इंडिया में आप नगद जमा माह में तीन बार निशुल्क कर सकेंगे। तीन बार के बाद जमा करने पर 58 रुपये हर बार जमा करने पर देने होंगे। चालू खाते में 25 हजार रुपये प्रतिदिन जमा कर सकते हैं और 25 हजार से अधिक जमा करने पर एक रुपये प्रति हजार रुपये पर देने होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 7
बैंक अकाउंट
चालू खाते में जमा करने पर कम से कम 58 रुपये और अधिकतम 23 हजार रुपये लिए जाएंगे। बचत खाते में दो हजार रुपये हर हाल में रखने होंगे। दो हजार रुपये से कम होने पर सौ रुपये प्रति माह और चालू खाते में दस हजार रुपये से कम होने पर 575 रुपये प्रतिमाह देने होंगे।
 

4 of 7
अब आपको एटीएम बदलने पर 345 रुपये और डुप्लीकेट पिन लेने पर 58 रुपये देने होंगे। साथ ही डुप्लीकेट पास बुक लेने पर 115 रुपये देने होंगे। बचत खाता छह माह के भीतर बंद करने पर 575 रुपये और छह माह से एक वर्ष के भीतर 1150 रुपये देने होंगे। जबकि चालू खाते को बंद करने के लिए 1150 रुपये देने होंगे। खाते में पर्याप्त धनराशि न होने पर अगर चेक वापस आता है तो 575 रुपये और अन्य तकनीकी कारणों से चेक वापस जाने पर 173 रुपये देने होंगे।
 
विज्ञापन

5 of 7
money
डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक अगर आप पांच हजार रुपये का बनवाएंगे तो 25 रुपये, 5 से 10 हजार के लिए 50 रुपये, 10 हजार से 01 लाख तक पांच रुपये प्रति हजार या न्यूनतम 60 रुपये और अधिकतम पांच सौ रुपये लिए जाएंगे। एक लाख से अधिक पर प्रति हजार पर चार रुपये के हिसाब से चुकाने होंगे। इसमें बैंक आप से न्यूनतम छह सौ और अधिकतम दो हजार रुपये ले सकता है। डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक को फिर से वैध करवाने या निरस्त कराने के एवज में 230 रुपये प्रति डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक के लिए देने होंगे। 40 लेनदेन करने के बाद ग्राहक अगर खाते का विवरण (स्टेटमेंट प्रिंट) लेता है तो 115 रुपये देने होंगे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
sbi
बचत खाते के लिए - निशुल्क आहरण प्रति माह 
मंथली एवरेज बैलेंस - ब्रांच - इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग - एसबीआई/अन्य बैंक एटीएम 
1000 रुपये तक - 02 - 20 - 05 - 05  
1001 से 25000 तक - 02 - 40 - 05 - 05
25,001 से 50,000 - 10 - अनलिमिटेड - अनलिमिटेड - 05
50,001 से 1,00,000 - 15 - अनलिमिटेड - अनलिमिटेड - 05
1,00,000 से अधिक - अनलिमिटेड - अनलिमिटेड - अनलिमिटेड - अनलिमिटेड 
निशुल्क सीमा के बाद - 50 रुपये - 06 रुपये - 12 रुपये - 23 रुपये             
प्रति लेनदेन पर शुल्क 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसबीआई - फोटो : Pintrest
स्टेट बैंक आफ इंडिया ग्राहकों से ली जाने वाली नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी है। एनइएफटी, आरटीजीएस और बैंक लाकर के लिए जाने वाले शुल्क में परिवर्तन किया है। 
- महेंद्र कुमार तड़ागी, जिला समन्वयक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें