स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक और सुविधा दी है। एसबीआई की इस योजना से अब इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्रहकों को खास फायदा होगा।
विज्ञापन
2 of 7
online booking
दरअसल एसबीआई ने एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिए इलेक्ट्रानिक लेनदेन पर लगने वाले शुल्क में 75 फीसदी तक कटौती की है।
विज्ञापन
3 of 7
sbi charges
एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, अब 10,000 रुपये तक के ट्रांजक्शन पर एनईएफटी शुल्क अब एक रुपए लगेगा। यह शुल्क पहले दो रुपए था।
4 of 7
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
वहीं एक लाख रुपये तक के ट्रांजक्शन पर दो रुपये का शुल्क लगेगा। जबकि एक से दो लाख रुपये तक के मनी ट्रांजक्शन पर शुल्क को 12 रुपये से घटाकर तीन रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
मोबाइल बैंकिग
- फोटो : Demo Pic
इसके साथ ही अब दो लाख रुपये से अधिक के राशि के ट्रांजक्शन पर बीस रुपए से शुल्क घटाकर कर पांच रुपये किया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
Online Banking
इतना ही नहीं अगर पांच लाख रुपए से अधिक का लेन देन किया जाता है तो इस पर शुल्क 40 रुपए से घटाकर दस रुपए किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी नए शुल्कों पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा।