फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए दिखाई देती है पूरी 'दुनिया'

Tue, 25 Jul 2017 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
shivling
वैसे तो भगवान श‌िव के मंद‌िर कई जगह हैं। लेक‌िन भारत में एक जगह ऐसी है जहां करोड़ों साल पुराना शिवलिंग है। माना जाता है क‌ि इस शिवलिंग में पूरा 'संसार' दिखाई देता है। 
विज्ञापन

2 of 8
shivling
उत्तराखंड के देहरादून स्थित लाखामंडल में बने इस शिवलिंग का जब भक्त जलाभिषेक करते हैं तो उन्हें सृष्टि का स्वरूप दिखता है। यहां के लोगों का मानना है कि इस शिवलिंग पर अपनी तस्वीर देखने मात्र से सारे पाप कट जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
shivling
प्रकृति की वादियों में बसा यह गांव लाखामंडल देहरादून से 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यमुना नदी की तट पर है। दिल को लुभाने वाली यह जगह गुफाओं और भगवान शिव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों से घिरा हुआ है। माना जाता है कि इस मंदिर में प्रार्थना करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। यहां पर खुदाई करते वक्त विभिन्न आकार के और विभिन्न ऐतिहासिक काल के शिवलिंग मिले हैं।

4 of 8
lakhamandal
लाखामंडल महाभारत काल की याद दिलाता है। कहा जाता है कि महाभारत के समय में पांडवों ने अपने वनवास का कुछ समय यहां बिताया था। पाडंवों ने यहां छिपने के लिए लाख का महल 'लाक्षागृह' बनाया था।
विज्ञापन

5 of 8
lakhamandal
यहां से ‌बचकर भागने के लिए पांडवों ने सुरंग बनाई थी। कहा जाता है कि यह सुरंग हस्तिनापुर तक पहुंचती है। इसे सुरक्षा कारणों को देखते हुए अब बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
lakhamandal
यहां शिव की लाखों मूर्तियां मिलती हैं। दो फुट की खुदाई करने से ही यहां हजारों साल पुरानी कीमती मूर्तियां निकल आती हैं। इसी कारण इस स्‍थान को आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

7 of 8
lakhamandal
इसी कारण लाखा मंडल में नए निर्माण पर रोक लगाया गया है। परिस्थितियों के मुताबिक कभी भी इस जगह को खाली करवाया जा सकता है। यहां कुछ दूर पर लाक्षागृह गुफा है। जहां शेषनाग के फन के नीचे प्राकृतिक शिवलिंग के ऊपर टपकता पानी यहां की खासियत है।
विज्ञापन

8 of 8
lakhamandal
देहरादून से 125 किमी दूर यमुना किनारे ‌मौजूद लाखामंडल में हल्की खुदाई करने पर कदम-कदम पर शिव लिंग निकलते हैं। देहरादून से 125 किमी दूर यमुना किनारे ‌मौजूद लाखामंडल में हल्की खुदाई करने पर कदम-कदम पर शिव लिंग निकलते हैं।
(अमर उजाला इन तथ्यों की तस्दीक नहीं करता है। यह केवल मान्यताओं के आधार पर पेश क‌िए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें