फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar: अचानक फोटो खिंचवाने के लिए इस शिव मंदिर में भक्त लगाने लगे दौड़, जलाभिषेक के दौरान हुई ऐसी घटना

Mon, 07 Aug 2023 02:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 7
रुद्रपुर स्थित शिवालय - फोटो : amar ujala
सावन सोमवार के चलते शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। बड़े-छोटे सभी शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है, लेकिन उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक शिवालय में अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई। जलाभिषेक के दौरान घटी एक घटना चारों तरफ फैल गई। जिसके बाद यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

रुद्रपुर के इंदिरा बंगाली कालोनी स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग में आंखों की आकृति दिखने पर लोगों की लगी भारी भीड़ लग गई। लोगों को ऐसा दावा है, कि  शिवलिंग में आंखों की आकृति दिख रही है। इस खबर के चारों ओर फैलते ही लोग मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन करने के साथ ही फोटो भी ले रहे हैं।

मंदिर के समीप रह रहे आशीष ने बताया कि रविवार को पूजा करने आए एक व्यक्ति को शिवलिंग में आंखों की आकृति दिखी। इसके बाद रात 9.40 से शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। इसके बाद रात 1.40 बजे तक मंदिर में भीड़ लग गई। सोमवार की सुबह भी मंदिर में लोग भारी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 7
शिवालय - फोटो : amar ujala
इस साल सावन का महीना बहुत ही खास है। इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
शिवालय में उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala
डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि पंचांग के अनुसार, इस माह में शिव पूजा के लिए सोमवार, प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि का दिन बहुत खास माना जाता है। हर माह में मासिक शिवरात्रि आती है लेकिन इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग है। 

4 of 7
जलाभिषेक करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
शिवरात्रि पर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है। ध्यान रखें कि इस दिन तामसिक भोजन न करें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फल, फूल, चंदन, बिल्व पत्र, धतूरा, धूप व दीप से शिवजी की पूजा करें। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर एक साथ मिलाकर पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराकर जल से अभिषेक कराएं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भोलेनाथ के आठ नामों भव, शर्व, रुद्र, पशुपति, उग्र, महान, भीम और ईशान को लेकर फूल अर्पित कर शिव जी की आरती और परिक्रमा करें।

ये भी पढ़ें...आज का राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य और कर्म दोनों का सहयोग, इन राशियों के जातकों को रखनी होगी सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने और बेलपत्र चढ़ाने से पूजा का दोगुना फल मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें