सावन का पहला सोमवार आज है। सावन के सोमवार को भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। इसके लिए उत्तराखंड के शिवालयों में तैयारियां की गई हैं। तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर समिति ने भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
2 of 8
sawan
- फोटो : amar ujala
श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर (गढ़ी कैंट) मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, जंगम शिवालय (पलटन बाजार), सिद्धपीठ सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर व अन्य शिवालयों में सोमवार तड़के से श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
इस दौरान शिवालय शिव के जयकारों से गुंजायमान हो गए। कोरोना संक्रमण के चलते हमेशा की तुलना में इस बार कम श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
4 of 8
- फोटो : amar ujala
मंदिरों को फूल व लाइटों से सजाया गया है। मंदिर समितियों ने कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने की भी तैयारी की है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिररि महाराज ने कहा कि शिवालय में जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए जल घर से लाना होगा। दूर से ही पूजा करनी होगी।
विज्ञापन
6 of 8
sawan
- फोटो : amar ujala
सीमित समय मे जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं के बाहर निकलने की व्यवस्था रहेगी। श्री कमलेश्वर मंदिर व अन्य शिवालयों में जलाभिषेक पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
7 of 8
sawan
- फोटो : amar ujala
सावन के पहले सोमवार को हरिद्वार के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। नीलेश्वर, महादेव, बिल्केश्वर महादेव, दक्षेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, दरिद्र भंजन भगवान शंकर के सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।
राज्यभर के शिवालयों में आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। कहीं-कहीं तो सुबह ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइन तक लग गई। मंदिर में प्रवेश से पहले भक्तों के हाथ सैनिटाइज किए गए।