फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव ने बदली अपनी चाल, अगले छह महीने तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Sun, 29 Oct 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
shani dev
शनिदेव मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में हालांकि इसे शुभ संकेत माना जा रहा है, लेकिन कुछ राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।

 
विज्ञापन

2 of 9
Shani Dev
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार शनि 20 जून को वक्री हुए थे और वक्री चाल में वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था। अब मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश किया है। इसका असर सामान्य लोगों के जनजीवन पर भी पड़ता है। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार शनि 26 अक्तूबर को मूल नक्षत्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 127 दिनों तक रहकर दो मार्च को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 9
astrology - फोटो : google
पुन: 18 अप्रैल वर्ष 2018 को शनि वक्री हो जाएंगे। पांच जून को फिर मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 6 सितंबर को शनि मार्गी होकर 27 नवंबर को फिर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र पर मार्गी रहकर 30 अप्रैल को वक्री हो जाएंगे। करीब 141 दिनों तक पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में वक्री रहकर 18 सितंबर वर्ष 2019 को मार्गी होंगे।

 

4 of 9
astrology - फोटो : amarujala
शाम को शनि गोचर में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु में गोचर होने के कारण विश्व में बड़े राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तन की संभावना है। 26 दिसंबर वर्ष 2019 को शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन सोने, चांदी, तांबे के मिलने के रूप में देखा जाता है। ज्योतिषज्ञों के अनुसार शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, लेकिन इन्हें न्याय प्रिय देवता के रूप में भी पूजा जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 9
shani - फोटो : अमर उजाला
डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार जो भी व्यक्ति ईमानदारी से काम करता है शनि उसे सुख-समृद्धि देते हैं, लेकिन बेइमानी के रूप में काम करने वाले के साथ शनि का व्यवहार भी कठोर होता है। शनि के कुप्रभाव को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। लोग उसे क्रूर ग्रह कहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। शनि शुभ फल भी देने वाले हैं। इसके लिए नित्य पूजा पाठ, माता-पिता की सेवा, ईमानदारी आदि की जरूरत होती है।

 
विज्ञापन

6 of 9
मेष्‍ा
राशियों पर यह होगा प्रभाव
मेष- पदोन्नति, धन लाभ, यात्रा होगी

वृष- कार्यहानि, स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है

मिथुन- धन लाभ, उन्नति, धर्म की ओर रुचि होगी
विज्ञापन

7 of 9
कर्क राश‌िः
कर्क- विघ्न आएंगे, धन व्यय होगा।

सिंह- भूमि वाहन का लाभ, विदेश यात्रा होगी

कन्या- उलझनें एवं तनाव रहेगा

8 of 9
ध्‍ानु राश‌ि
तुला- पदोन्नति सफलता, भवन, भूमि लाभ होगा

वृश्चिक- ग्रह में मंगल कार्य होगा, गुप्त चिंताएं रहेंगी।

धनु- बंधुओं में मतभेद, कार्य पूर्ण होंगे
 
विज्ञापन

9 of 9
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
मकर- शरीर कष्ट एवं संघर्ष अधिक रहेगा

कुंभ- पदोन्नति, सवारी सुख की प्राप्ति होगी

मीन- व्यवसाय में विघ्न बाधाएं समस्याओं के कारण तनाव, उच्च रक्तचाप रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें