फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव शो में नहीं चला सपना चौधरी के ठुमकों का जादू, देखने पहुंचे बस गिनती के फैंस, देखिए...

Mon, 24 Dec 2018 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी देहरादून
लाखों युवाओं के दिलों पर राज करने वालीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के लाइव शो में मात्र गिनती के ही फैंस पहुंचे। सपना ने रविवार को बिंदाश कला मंच की ओर से देहरादून के विकासनगर में जीवनगढ़ स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए। समारोह के दौरान आधे से अधिक कुर्सियां खाली रहने से पछवादून में सपना चौधरी का क्रेज कुछ कम दिखा। उनके ठुमकों ने सबको हैरान कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सपना चौधरी देहरादून
एक घंटे तक चले कार्यक्रम में उन्होंने आठ गीतों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत 'एक हो गए हम और तुम..., गीत पर डांस से की। समारोह में मौजूद युवाओं के रुख को भांपते हुए उन्होंने हम्मा हम्मा हम्मा व अन्य हरियाणवी, पंजाबी गीतों पर भी जमकर ठुमके लगाए। गोली चल जावेगी गीत और तेरी आज्ञा का यो काजल पर उनका डांस लोगों के दिलो को छू गया। 
विज्ञापन

3 of 6
सपना चौधरी देहरादून
इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई गीतों पर धूम मचाई। उनकी प्रस्तुति को देखने के लिए जिसे जहां जगह मिली वे वहीं बैठ गया। घरों की छत और सड़कों पर खड़े होकर भी लोगों ने उनका लाइव  शो देखा, लेकिन टिकट महंगा होने के कारण शो में कम ही लोग आए। इससे पहले समारोह में लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। 

4 of 6
सपना चौधरी देहरादून
शुरुआत स्वरांजलि संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति से हुई। संगीत विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति वर्मा तनहा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति की झलक पेश करने के साथ ही शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। शाम चार बजे से हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपनी प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी देहरादून
उनकी दिलकश अदाओं ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। आयोजक समिति के अमर सिंह चौहान, प्रदीप महावर, सबल सेहरावत, सनत जयसवाल, सुरजीत ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन काजल ने किया। समारोह में सपना चौधरी ने कहा कि उन्हें जब तक दर्शकों को यू ही प्यार मिलता रहेगा वे इसी तरह थिरकती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना चौधरी देहरादून
उन्होंने कहा कि वे आज जो कुछ हैं इस सफलता के पीछे उनकी मां और उन्हें चाहने वालों का हाथ है।  कार्यक्रम में सपना ने कहा कि उन्हें स्पष्ट बोलने वाले लोग पंसद हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी जुबान काली होती है और जो लोग कड़वा बोलते हैं वे मन के साफ होते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें