फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकष्टी चतुर्थी 2019: आज गणेश जी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन, करें ये उपाय

Thu, 24 Jan 2019 11:37 AM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ganesha
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। इतना ही नहीं गजानन अपने भक्त की सभी इच्छाओं की पूर्ति भी करते हैं। संतान की लंबी उम्र के लिए आज माताएं व्रत रखेंगी।
विज्ञापन

2 of 7
चन्द्रमा
पंडित सुशांत राज ने बताया कि आज के दिन भगवान गणेश की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए आज के दिन विशेष रूप से भगवान गणेश को सजाया जाता है और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही आज पूरा दिन व्रत करने के बाद शाम के समय चन्द्रोदय होने पर व्रत खोला जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
तिल - फोटो : getty images
आज भगवान गणेश को तिल का भोग लगाने, व्रत के पारण में तिलकूट खाने और तिल दान करने का बेहद महत्व होता है। मान्यता है कि आज चंद्रमा के दर्शन से गणेश दर्शन का पुण्य मिलता है। आज इन उपायों को करने से जीवन धन्य हो जाएगा।

 

4 of 7
puja aarti
परिवार में सुख-शांति के लिए अपने दोनों हाथों में लाल फूल लेकर गणेश भगवान को अर्पित करें और 'ओम गं गणपतये नम:' का जप करें। इसके साथ ही भगवान गणेश को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं और बचे हुए लड्डूओं को छोटी कन्याओं में बांट दें।

 
विज्ञापन

5 of 7
रुद्राक्ष
नौकरी में प्रगति के लिए आज आठ मुखी रुद्राक्ष की पूजा कर गले में धारण करें। वहीं सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान गणेश को रोली और चंदन का तिलक लगाएं और 'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:, निर्विघ्नं कुरूमें देव सर्व कार्येषु सर्वदा' मंत्र का 11 बार जप करें। 
 
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी - फोटो : getty images
बच्चों के लिए भगवान गणेश की पूजा के समय एक हल्दी की गांठ लें और उसे कलावे से बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। पूजा के बाद उस गांठ को पानी की सहायता से पीस लें और बच्चे पर तिलक लगाएं। आज के दिन अपने बच्चे के हाथों से मंदिर में तिल दान करवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ganesh Chaturthi
जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है तो तिल और गुड़ के लड्डू बनाएं और गणेश भगवान की विधि-विधान से पूजा करके उन लड्डुओं से भोग लगाएं और बचे लड्डुओं को प्रसाद के रूप में परिवार में बांट दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें