हरिद्वार जिले के श्यामपुर स्थित पीएनबी की शाखा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त के एकाउंट को लेकर उस वक्त चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा, जब उसके बाबत जानकारी करने श्यामपुर थाना प्रभारी बैंक पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 6
d
24 साल पहले खुले इस खाते में अब तक एक हजार रुपये जमा हैं। थानाध्यक्ष श्यामपुर प्रदीप तोमर ने बताया कि यह सामान्य पड़ताल है, इसके पीछे कोई गंभीर मामला नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
पीएनबी
नोटबंदी के बाद से बैंकों में उमड़ रही लोगों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार नजर रखे हुए हैं। सोमवार को श्यामपुर थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे।
4 of 6
sanjay dutt
- फोटो : twitterq
शाखा मैनेजर जेपी खिल्लन से बातों ही बातों में थानाध्यक्ष ने जानना चाहा कि क्या आपके बैंक में किसी सेलेब्रिटी का भी एकाउंट है। इस पर मैनेजर ने उन्हें बताया कि हमारी शाखा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त का एकाउंट है लेकिन उसमें एक हजार रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सुनील दत्त
- फोटो : file photo
जानकारी के अनुसार संजय दत्त के पिता और जाने-माने अभिनेता रहे सुनील दत्त का श्यामपुर के कटेबड़ में फार्म हाउस है। पीएनबी की शाखा में सुनील दत्त ने वर्ष 1992 में संजय दत्त के नाम से एक खाता खुलवाया था। उसमें उन्होंने 1000 रुपये जमा किए थे लेकिन उसके बाद से खाते में कोई लेन-देन नहीं हुआ है।
सोमवार को मैं बैंक गया तो बैंक मैनेजर से बातचीत में पता चला कि उनकी शाखा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त का खाता है। सेलेब्रिटी एकाउंट होने के कारण संजय दत्त को इसकी जानकारी देना जरूरी है। ईमेल के माध्यम से संजय दत्त को पत्र भेजा जाएगा।
-प्रदीप तोमर, एसओ श्यामपुर थाना।