फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े की शेभायात्राओं की शान थी 'पवनकली', अंतिम विदाई में भर आई संतों और महावत की आंखें, तस्वीरें

Tue, 03 Mar 2020 07:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में लंबी बीमारी के बाद सोमवार शाम दुनिया को अलविदा कहने वाली 80 साल की हथिनी ‘पवनकली’ को शोभायात्रा निकालकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। संत परंपरा के अनुसार पवनकली हथिनी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उसे श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल छावनी में भू-समाधि दी गई। अब हथिनी की याद में छावनी में स्मारक भी बनाया जाएगा। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा में पेशवाई में शामिल होने वाली हथिनी को भू-समाधि दी जाती है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि पवनकली हथिनी अखाड़े के परिवार का ही हिस्सा थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महंत अमनदीप सिंह ने कहा कि धार्मिक उत्सवों और कुंभ के शाही स्नान में निकलने वाली पेशवाई में पवनकली हथिनी सबसे आगे चलती थी। पवनकली के महावत राम सिंह ने भी पवनकली को आंखों में आंसू लिए याद किया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पवनकली हथिनी को महंत सतनाम सिंह, महंत खेम सिंह, संत रामस्वरूप सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत जसकरण सिंह, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, महंत गुरूमीत सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम यात्रा में निर्मल गणपति संघ के संरक्षक सुभाष चंद, अध्यक्ष राजू, जॉनी अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, नीरज जैन, अरविंद अग्रवाल, रमेश चंद जोशी, दीपक दुआ, रवि जैसल, सुनील मनोचा, सोहन सिंह, मोहन सिंह, सुरेंद्र तनेजा, संजय तनेजा, मनीष शर्मा, मोनू गर्ग, अविनाश यादव, आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें