फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब घर बचाने के लिए रक्षा मंत्री के दर पर पहुंच गए सचिन तेंदुलकर, पढ़िए सचिन के कुछ राज

Wed, 20 Sep 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सचिन - फोटो : SELF
मसूरी स्थित ढहलिया बैंक हाउस से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बेहद लगाव है। कहा तो यह भी जाता है कि सचिन अपना यह 'घर' बचाने के लिए रक्षा मंत्री के पास गुहार तक लगाने पहुंच गए थे।
 
विज्ञापन

2 of 6
sachin tendulkar with friend
मरम्मत के नाम पर अनुमति न मिलने के बाद भी मसूरी ‌स्थित ढहलिया बैंक के परिसर में निर्माण कार्य कराए गए। इस मामले को लेकर कैंट बोर्ड और सचिन के मित्र संजय नारंग के बीच कई साल से विवाद है।

 
विज्ञापन

3 of 6
sachin
बताया जाता है कि इस दौरान संजय नारंग ने इस परिसर में आलीशान निर्माण कर डाले हैं। यहां पूल और तालाब के अलावा भी कई ऐसे निर्माण हुए हैं, जो कि भव्य बताए जाते हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से अक्सर विवादों में रहा है।
 

4 of 6
मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 में सचिन तेंदुलकर पर भी यह आरोप लगा था कि उन्होंने मामले में तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से सिफारिश की थी। हालांकि बाद में सचिन ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए इससे इनकार किया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
dahelia bank
ढहलिया बैंक हाउस को तोड़ने के कैंट बोर्ड के आदेशों के चलते जुलाई 2016 में सचिन तेंदुलकर उस वक्त विवादों में फंस गए थे, जब उन पर मामले में कैंट बोर्ड से राहत को तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से सिफारिश लगाने का आरोप लगा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sachin
हालांकि बाद में सचिन ने इस पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि इस प्रॉपर्टी का उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने केवल एक बैठक में इस विवाद को देखते हुए रक्षा मंत्री से हल निकालने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें