फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बेरोजगारों के रेले से 'थम' गई राजधानी

Mon, 05 Oct 2015 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
एसएससी जीडी की लिखित परीक्षा देने के लिए बेरोजगारों का रेला राजधानी देहरादून में उमड़ा तो शहर जाम हो गया। चौबीस घंटों तक शहर पर परीक्षार्थियों का कब्जा रहा। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, होटलों में हर जगह बेरोजगारों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बेरोजगारों के रेले से 'थम' गई राजधानी

2 of 7
रविवार को शहर के दर्जनों कॉलेजों में देशभर से आए हजारों परीक्षार्थियों ने एसएससी जीडी की परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के लिए शनिवार देर सायं से ही परीक्षार्थी आने शुरू हो गए। रेलवे और रोडवेज प्रशासन को उनको लाने में कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बेरोजगारों के रेले से 'थम' गई राजधानी

3 of 7
उसके बाद शुरू हुई परीक्षार्थियों की मशक्कत, रात गुजारने को परीक्षार्थी जिस होटल, धर्मशाला का रुख करते, वहां कमरे फुल। सड़क, फुटपाथ, रेलवे स्टेशन जहां भी जगह मिली परीक्षार्थियों ने वहीं रात गुजारी।

तस्वीरों में देखें, बेरोजगारों के रेले से 'थम' गई राजधानी

4 of 7
दिन निकलने पर परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों में मची आपाधापी से शहर की सड़कें जाम हो गई। कई-कई किलोमीटर के जाम से शहरवासी हलकान हो गए। परीक्षा छूटने पर तो इससे भी बुरा हाल हुआ। ये मुसीबत सुबह और शाम दोनों पालियों में उठानी पड़ी।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बेरोजगारों के रेले से 'थम' गई राजधानी

5 of 7
एसएससी की परीक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग ने पुख्ता तैयारी की और उस पर अमल भी किया। दिल्ली, हरिद्वार, हिमाचल आदि रूटों पर 20 से 25 बसें अतिरिक्त लगाई गई।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बेरोजगारों के रेले से 'थम' गई राजधानी

6 of 7
व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद भी बसें परीक्षार्थियों की संख्या को नही झेल पाई। बेरोजगारों की भीड़ को जान हथेली पर रखकर बसों की छतों पर सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बेरोजगारों के रेले से 'थम' गई राजधानी

7 of 7
बसों और ट्रेनों की छतों पर भी जगह न मिलने पर परीक्षार्थियों ने डग्गामार वाहनों का भी सहारा लिया। डग्गामार संचालकों ने उनसे मनमर्जी किराया वसूला। बसों में भीड़ के कारण हुई डग्गामारी को देखने के बाद भी पुलिस और आरटीओ ने आंखें मूंदे रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें