फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में नमक के पीछे पागल हुए लोग, 500 रुपये तक में खरीद डाला

Fri, 11 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
salt sales in dehradun - फोटो : AmarUjala
नमक के कई गुना महंगा होने की अफवाह के चलते पल भर में जहां चार से पांच हजार की लागत वाला नमक लाखों रुपये में बिक गया वहीं बाजार में अफरातफरी मची सो अलग। शाम को अफवाह फैलते ही एटीएम की लाइन में लगे लोग भी परचून की दुकानों पर नमक खरीदने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

2 of 8
salt sales in dehradun - फोटो : AmarUjala
इधर घरों से भी लोगों ने दुकान पहुंचकर 10-10 किलो तक नमक खरीद लिया। इस अफवाह का कुछ लोगों ने जमकर फायदा उठाया, रिलायंस और बिग बाजार से कई किलो नमक खरीद लाए और इसे 200 से 300 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा। कई जगह स्थिति अराजक हो गई तो पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
salt sales in dehradun - फोटो : AmarUjala
ऋषिकेश में जहां नमक 80 से 100 रुपये में बिका वहीं विकासनगर में नमक तीन सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक बिका। अफवाह बताने पर भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस को जबरन दुकानें बंद करवानी पड़ीं।

4 of 8
salt sales in dehradun - फोटो : AmarUjala
शुक्रवार शाम करीब छह बजे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर नमक 300 और 400 रुपये प्रति किलो बिकने का मैसेज आते ही नमक महंगा होने की अफवाह दून में भी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में नमक खरीदने के लिए मल्टी ब्रांड स्टोर और परचून की दुकानों पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

5 of 8
salt sales in dehradun - फोटो : AmarUjala
आईएसबीटी स्थित एक मल्टी ब्रांड स्टोर पर तो नमक खरीदने को लेकर हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि स्टोर से बड़ी मात्रा में 15 से 20 रुपये प्रति किलो नमक खरीदकर 300 रुपये तक में बेचा जा रहा है। आढ़त बाजार में लोग कार और आटो में नमक के बोरे खरीदकर ले जाते देखे गए।
विज्ञापन

6 of 8
salt sales in dehradun - फोटो : AmarUjala
पुलिस कई लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देते की अपील करती नजर आई लेकिन किसी ने उनकी सच्ची बात पर भी विश्वास नहीं किया। शहर में कई जगह से दुकानदारों ने कालाबाजारी करते हुए 300 और 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नमक बेचने की खबरें आईं।
विज्ञापन

7 of 8
salt sales in dehradun - फोटो : AmarUjala
नमक के दाम बढ़ने की बात अफवाह: डीएम
जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने देर शाम साफ किया कि नमक के कहीं कोई दाम नहीं बढ़े हैं। नमक के दाम बढ़ने की अफवाह का पता लगते ही जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ ही खुफिया विभाग को भी इस पर नजर रखने को कहा गया है। अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश: भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि देश के पास नमक के पर्याप्त भंडार हैं। केंद्र सरकार को बदनाम करने और प्रदेश में परिवर्तन रैली को विफल करने की साजिश के तहत कांग्रेस द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है। प्रदेश सरकार सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे कि लोगों को सहजता से नमक उपलब्ध कराने की व्यवस्था करे। साथ ही अफवाह फैलाने वालों से कड़ाई से निपटा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें