दो लड़कियां ठेके पर शराब लेने पहुंच गई। मना करने पर युवक इसका वीडियो बनाने लगा। लेकिन जो हुआ आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
dehradun
पुलिस कर्मियों के ठेके पर युवतियों को शराब देने का विरोध करने पर हंगामा हो गया। एक युवक ने मोबाइल निकालकर पुलिस कर्मियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। विरोध जताने पर युवक ने पुलिस पर फ्री शराब पीने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
3 of 6
mobile
यह देखने को मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया। बाद में पुलिस मोबाइल जब्त कर युवक को थाने ले आई। बल्लीवाला चौक के पास अंग्रेजी ठेके पर शुक्रवार रात दो युवतियां शराब खरीदने आई थी।
4 of 6
Video
वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सेल्समैन को युवतियों को शराब न देने को कहा। इसी बात को लेकर वहां मौजूद युवक भड़क गया। युवक ने मोबाइल निकालकर पुलिस कर्मियों और शराब खरीदने आईं युवतियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर्मियों ने उसे वीडियो न बनाने के लिए कहा। तकरार के बीच युवक चिल्लाने लगा कि पुलिस को तो फ्री की शराब मिल जाती है, इसलिए वह शराब माफियाओं के पक्ष में रहते है। हंगामा होने पर मौके पर काफी लोगों का जमावड़ा हो गया।
बाद में पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर थाने ले आए। बसंत विहार पुलिस ने बताया कि शराब के ठेके पर वीडियो बनने की शिकायत पर पुलिस को भेजा गया था। आरोपी युवक हंगामा कर पुलिस से ही उलझ गया।