फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉफ पैंट छोड़ पहली बार फुल पैंट में दिखे RSS वाले, तस्वीरें

Sun, 09 Oct 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 8
rss
पहली बार आरएसएस वाले फुल पैंट में दिखाई दिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने उत्तराखंड के पौड़ी और नई टिहरी में पथ संचलन किया।
विज्ञापन

2 of 8
rss
रविवार को पौड़ में डीएवी कॉलेज से शहर भर में पथ संचलन किया। एजेंसी चौक पर वीरांगना वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम चमोली के नेतृत्व में कन्याओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।
 
विज्ञापन

3 of 8
rss
इस दौरान पलायन रोकने और परिवारवाद की परंपरा जीवित रखने को कहा गया। रविवार को डीएवी कालेज के प्रांगण में शस्त्र पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मां भारती और संघ के संस्थापक डा. केशव बलराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बौद्धिक सत्र शुरू हुआ।
 

4 of 8
rss
प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न के मामलों का दुरुपयोग होने लगा है। स्वयंसेवक ऐसे मामलों में पीड़ितों की मदद करें। अपनी माटी को बिना कारण न छोड़ें, जिससे पलायन की समस्या धीरे-धीरे कम होगी।
 
विज्ञापन

5 of 8
rss
खेती वही करें जिससे आर्थिकी मजबूत हो और जंगली जानवरों के नुकसान का खतरा भी कम हो। कार्यक्रम में पौड़ी, खिर्सू, कोट, पाबौ, कल्जीखाल, कीर्तिनगर खंडों एवं पौड़ी और श्रीनगर दो नगरों से तीन सौ के करीब स्वयंसेवक पहुंचे थे।             
 
विज्ञापन

6 of 8
rss
इस दौरान जिला कार्यवाह भुवन डोभाल, विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल, जिला संघचालक सुशील बिहारी सक्सेना, जिला प्रचार प्रमुख संजय घिल्डियाल, विभाग बौद्धिक प्रमुख लोकेंद्र अणथ्वाल, सेवा प्रमुख भगवती प्रसाद चमोला, भाजपा के पौड़ी जनपद के सोशल मीडिया इंचार्ज कमल रावत आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन

7 of 8
rss
इसी के साथ नई टिहरी में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजा कर नए गणवेश में पथ संचालन किया। सरस्वती विद्या मंदिर में संघ के संस्थापक सदस्यों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
 
विज्ञापन

8 of 8
rss
उन्होंने सीमा पार से हो रहे आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करने के लिए सेना के ओर से चलाए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर खुशी व्यक्त करते हुए देश के हर नागरिक से सेना के हौसला बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें