फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे में मोहन भागवत ने खाया केवल इनके घर का खाना, बहुत खास थी वजह

Mon, 11 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मोहन भागवत
चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए संघ प्रमुख मोहन भागवत भले ही अब लौट गए हों, लेकिन वे सबके दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ गए। इस दौरे के दौरान उन्होंने केवल इनके घर का ही खाना खाया। जिससे सब लोगों में संघर को लेकर काफी उत्साह नजर आया। आगे जानिए..
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में मोहन भागवत
चार दिन के उत्तराखंड प्रवास के दौरान मोहन भागवत की ज्यादा से ज्यादा स्वयंसेवकों से सीधे जुड़ने की कोशिश रही। यही कारण रहा कि उन्होंने भोजन की एक नई व्यवस्था बनाई। उन्होंने व्यवस्था दी कि हर दिन कोई दो स्वयंसेवक अपने परिवार के साथ भोजन लेकर आएगा, वे उसे ही ग्रहण करेंगे। चार दिन तक कई स्वयंसेवकों को इस बहाने भागवत के साथ मिलने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 5
mohan bhagwat
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का चार दिनी उत्तराखंड प्रवास शुक्रवार को खत्म हो गया। दिल्ली लौटने से पहले संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों को जो मंत्र दिया, उसमें हर बस्ती तक संघ की पहुंच पर जोर रहा। स्वयंसेवकों से भागवत ने कहा-एक भी बस्ती ऐसी न छूटे, जहां पर संघ न पहुंच पाए।

4 of 5
mohan bhagwat
शाखाओं का तो विस्तार हो ही, चिकित्सा, शिक्षा, सेवा जैसे कार्यों का दायरा भी और फैला दिया जाए। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि उत्तराखंड में संघ का कार्य अच्छा है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बेहतर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में मोहन भागवत
तिलक रोड स्थित संघ मुख्यालय में प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में भागवत का जोर संघ के कामकाज, स्वयंसेवकों के आचरण, गतिविधियों के विस्तार जैसी बातों पर रहा। उन्होंने कहा कि संघ का दायरा फैला है, मगर इसके बावजूद कई बस्ती और क्षेत्रों तक पहुंचना अभी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें