फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की शाही शादी: क्या हो गया औली का हाल, चारों तरफ कूड़ा और सीवर, खुले में शौच कर रहे मजदूर

Sat, 29 Jun 2019 09:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
औली में बहुचर्चित 200 करोड़ की शादी के बाद वहां की हालत क्या हो गई है ये इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चारों तरफ कूड़ा और सीवर ही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हालात ये हैं कि शादी मंडप, ग्लास हाउस और टेंट कॉलोनी को उखाड़ने में लगे ई फेक्टर कंपनी के सौ से अधिक मजदूरों को शौचालय की व्यवस्था न होने से वे खुले में शौच करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
शादी के लिए यहां स्थापित किए गए अस्थायी शौचालय तो उखाड़ दिए गए हैं, लेकिन मजदूरों के लिए औली में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि पालिका की टीम इसके लिए व्यवस्था करेगी। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को निगरानी टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए गई है। यदि खुले में शौच किया जा रहा है। तो इसके लिए कार्यवाई करते हुए चालान काटा जाएगा।  
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बता दें कि शाही शादी समारोह के लिए 36 अस्थायी शौचालय बनाए गए थे। इनमें से गुरुवार को 33 सीवर पिट हटा दिए थे। वहीं तीन पिट को शुक्रवार को साफ किया गया है। हालांकि अभी बाहर फैले सीवर की सफाई नहीं हो पाई है। जिससे गंदगी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गुप्ता बंधुओं की शाही शादी संपन्न हो चुकी है, लेकिन यहां जगह-जगह पड़ी गंदगी को साफ करने में जोशीमठ पालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों के पसीने छूट रहे हैं। क्लिप टॉप क्लब के पीछे गंदगी फैलाने पर पालिका ने क्लब का 25 हजार रुपये का चालान काटा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें