फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रुड़की रेलवे स्टेशन पर आपको नहीं मिलेंगी जरूरी सुविधाएं 

Sat, 20 Jul 2019 08:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुरादाबाद के मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश रुड़की रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह खामियां मिलने पर बिफर पड़े और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। केबिन पर घड़ी न मिलने और केबिन मास्टर के वर्दी में न होने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक की जमकर क्लास ली। साथ ही स्टॉलों पर सामान की रेट लिस्ट नहीं मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे स्पेशल ट्रेन से सहारनपुर जाते समय मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश अचानक रुड़की स्टेशन पर उतर गए। डीआरएम के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। डीआरएम ने सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर अमूल के स्टॉल पर रेट लिस्ट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही वहां रखे सामान की एक्सपायरी डेट चेक की।

टैक की लंबाई और चौड़ाई की जांच कराई

इसके बाद उन्होंने रेलवे फ्लाईओवर का निरीक्षण कर ट्रैक की लंबाई और चौड़ाई की जांच कराई। मेन और डाउन लाइन में कमी मिलते पर एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे पूर्वी केबिन पहुंचे।

यहां केबिन परिसर में न तो घड़ी लगी थी और न ही केबिन मास्टर हरप्रसाद वर्दी में मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए केबिन मास्टर और स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने केबिन में घड़ी लगाने और केबिन मास्टर को वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 

टंकी से टोंटी गायब, जगह-जगह मिली गंदगी 

रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी पर टोंटी गायब और टूटी देख भी उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द ही सही करने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी देख मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

इसके बाद वह सहारनपुर रवाना हो गए। इस अवसर पर सीनियर डीएसओ आरके तायल, सीनियर डीएसई नितिन प्रकाश सीनियर डीएन-1 एके सिंह, स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वीके गुप्ता, आरपीएफ चौकी प्रभारी शिवदयाल मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आए ‘हाकिम’ तो स्टार्ट हो गया

मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्टेशन के बाहर महीनों से बंद पड़ा ऐतिहासिक स्टीम इंजन भी चल गया। इंजन से छुकछुक की आवाज निकली तो सीटी भी बजी। इसके अलावा फव्वारे ने भी अपना रंग दिखाया।

दूसरी ओर, लोको निरीक्षक बृजपाल सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर ऐतिहासिक स्टीम इंजन रखा गया है, जो प्रत्येक शनिवार को चलता है। इसका रंगरोगन कराया गया है और शनिवार को यह चला तो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें