फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश-चैंपियन विवाद: महापंचायत स्थगित, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा, बॉर्डर पर की चेकिंग

Wed, 05 Feb 2025 05:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: सोशल मीडिया पर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच विवाद हुआ था। विवाद बड़ा तूल पकड़ लिया था और उमेश लंढौरा स्थित चैंपियन के महल पर जा पहुंचे थे।
विज्ञापन
1 of 5
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
रुड़की में विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के विवाद के बाद पांच फरवरी को होने वाली महापंचायत स्थगित हो गई थी। बावजूद इसके पुलिस की रुड़की और देहात में सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था रही। पुलिस ने सभी बॉर्डरों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग की। साथ ही ड्रोन से भी बाहर से आने वाले वाहनों की निगरानी की। 

बता दें कि सोशल मीडिया पर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच विवाद हुआ था। विवाद ने तूल पकड़ लिया था और उमेश कुमार लंढौरा स्थित चैंपियन के महल पर जा पहुंचे थे। इसके अगले दिन यानी 26 जनवरी को चैंपियन अपने समर्थकों के साथ रुड़की स्थित उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे।

Uttarakhand:  दून में 18 से 24 फरवरी के बीच आयोजित होगा बजट सत्र, बोले वित्त मंत्री- जनहित का रखा गया है ध्यान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बॉर्डर पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कैंप कार्यालय पर उमेश के समर्थकों से मारपीट और फारिंग का आरोप भी चैंपियन पर है। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने चैंपियन को जेल भेज दिया। जबकि उमेश को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
तभी से दोनों पक्षों के समर्थकों ने सर्व समाज की बैठक का लान किया था। उमेश के समर्थकों ने लक्सर और खानपुर में पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद चैंपियन के समर्थकों ने पांच फरवरी को लंढौरा महल में महापंचायत का एलान किया था।

4 of 5
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, यह महापंचायत टल गई थी। इसके बाद भी सुरक्षा की दृष्टि से रुड़की, लक्सर, खानपुर, लंढौरा में बुधवार को पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स की चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा रहा। खासकर पुलिस का नारसन, बालावाली, खानपुर, लक्सर, भगवानपुर और झबरेड़ा क्षेत्र में बॉर्डरों पर कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सुबह से ही बाहर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करती रही। इसके अलावा ड्रोन से भी वाहनों की निगरानी की गई। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों की गहनता से तलाशी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें