रुड़की की पटाखा फैक्टरी में लगी आग से एक परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। सोमवार का यह काला दिन चार परिवारों पर कहर बनकर टूटा। दूल्हे के भाई की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सोमवार को हुए हादसे ने दो नाबालिग समेत चार लोगों की जिंदगी लील ली। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दो अज्ञात शवों की शिनाख्त करने में जुटी रही लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
Roorkee: फैक्टरी में 40 मिनट तक हुए तेज धमाके...दहला पूरा इलाका, लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें
तभी चार लोगों के जिंदा जलने की सूचना सद्दाम और नौशाद के परिजनों को मिली। उन्होंने इनके मोबाइल पर कॉल की तो बंद आए। इस पर उन्हें चिंता हुई और वह रुड़की घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर सद्दाम की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की।
पटाखा फैक्टरी में आग: धमाकों की आवाज से गूंजा रुड़की, दो नाबालिग समेत चार की मौत, दहशत में आए लोग, तस्वीरें