फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश का कहर, घर की छत गिरी तो मच गई चीखपुकार

Wed, 26 Jul 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
hail storm - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि एक घर में चीख पुकार मच गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
hail storm
सोमवार देर रात करीब ढाई बजे कंडिसौड़ तहसील के अंतर्गत बेलगांव में एक घर की छत गिरने से 13 साल की स्वाति पु‌त्री हरपाल सिंह रावत की मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 5 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
hail storm
सूचना पाकर मौके पर स्वास्थ्य और राजस्व की टीम पहुंची। कानूनगो उपेंद्र दत्त बहुगुणा से प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार को राजस्व क्षेत्र कंडीसौड़ में कमाद पांच किमी उत्तरकाशी की ओर बेलगांव में अतिवृष्टि से हरपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह का दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया।

 

4 of 5
hail storm
हरपाल सिंह के घर की छत टूटने से एक परिवार के छह सदस्य दब गए। राजस्व पुलिस और आपदा टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंच कर बचाव राहत कार्य किया गया। दबने वालो में एक 13 वर्षीय बालिका स्वाति के मौत हो गयी और 5 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में हरपाल सिंह (40), बीना देवी (38), किरन 20 (वर्ष) , पूजा (18), रौनक (6) है। मृतक बालिका के शव का पंचनामा राजस्व पुलिस द्वारा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें