फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित को प्यार से गुंजनू बुलाते थे एनडी तिवारी, जानिए उनके जीवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें...

Wed, 17 Apr 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
रोहित शेखर तिवारी उत्तराखंड के पूर्व सीएम रहे एनडी तिवारी की पत्नी उज्ज्वला तिवारी के बेटे थे। एनडी तिवारी उन्हें प्यार से गुंजनू कहकर बुलाते थे। जानिए उनके जीवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें। 
विज्ञापन

2 of 10
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala
एनडी तिवारी ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी सुशीला तिवारी थीं और दूसरी उज्ज्वला तिवारी जिनसे उन्होंने साल 2014 में विवाह किया था। एनडी तिवारी उत्तराखंड के अभी तक के इकलौते मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। 
विज्ञापन

3 of 10
अमित शाह से मुलाकात करते रोहित शेखर - फोटो : AmarUjala
नारायण दत्त तिवारी के पिता पूर्णानंद तिवारी वन विभाग में अधिकारी थे। तिवारी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए, एलएलबी की पढ़ाई की। रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्मा की जैविक (बायोलॉजिकल) संतान थे। 

4 of 10
एनडी तिवारी
विकास पुरुष में एनडी तिवारी का विवादों से भी लंबा नाता रहा। वह चाहे हैदराबाद में राज्यपाल के तौर पर कार्यकाल हो, उनका दूसरा विवाह हो, उनके जैविक पुत्र का मामला हो या फिर अपने बनाए ही मेडिकल कालेज के गेट पर धरना देना हो। 
विज्ञापन

5 of 10
रोहित शेखर तिवारी
जैविक पुत्र का मामला कोर्ट तक पहुंचा। यह प्रकरण लंबा खिंचा। बाद में 2014 में एनडी तिवारी ने रोहित शेखर तिवारी को अपना बेटा माना। रोहित कहते थे कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं उस इंसान का पुत्र हूं जिसे देश के लाखों लोग निस्वार्थ सेवा के लिए बेइंतहा प्यार करते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
एनडी तिवारी के साथ रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गर्व के साथ कहते हैं कि मेरे पिता ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी, जेल गए, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ समय बिताया। जहां मदन मोहन मालवीय जी के पीए के रूप में काम किया तो वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ भी काम किया।
विज्ञापन

7 of 10
एनडी तिवारी
वर्ष 1952 से 2009 तक मेरे पिता ने देश की पूरी ईमानदारी और लगन से सेवा की है। मुझे लगता है कि अटल बिहारी वाजपेयी और प्रणव मुखर्जी भी इस मामले में उनसे पीछे ही होंगे।
 

8 of 10
मार्च 2014 में कानूनी विवाद खत्म होने के बाद से पिता के साथ रह रहे रोहित का कहना था कि बीते 4 साल में मुझे मेरे पिता से इतना प्यार मिला कि मैं बचपन के दिन पूरी तरह भूल चुका हूं।
 

9 of 10
रोहित शेखर तिवारी
रोहित कहते थे कि 65 साल तक देश में सक्रिय राजनीति कर देश को दिया मेरे पिता का योगदान देखें, उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी नहीं।मैं दावे से कह सकता हूं कि तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विकास का जो जाल बुना है वो राजनेताओं के लिए मिसाल है, था और हमेशा रहेगा। 
विज्ञापन

10 of 10
rohit shekhar
रोहित शेखर तिवारी की शादी 11 महीने पहले ही  11 मई 2018 को हुई थी, लेकिन पत्नी के साथ पहली सालगिरह मनाने से पहले ही दोनों का संग जिंदगी भर के लिए छूट गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें