रुड़की कैंट से करीब पांच किलोमीटर पहले नहर से जंगी असलहा मिलने से हड़कंप मच गया। नहर में पांच राकेट लांचर व दो कारतूस मिले हैं। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
रुड़की कैंट के पास नहर में मिले घातक जंगी हथियार, ये रहीं तस्वीरें
2 of 4
गंगनहर में इन दिनों सालाना बंदी चल रही है। हर साल की तरह लोग नहर से कीमती सामान खोजने में जुटे हैं। सोमवार को कुछ बच्चे नहर में सिक्के व धातु ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में पड़े रॉकेट लांचर व कारतूस पर पड़ी।
विज्ञापन
रुड़की कैंट के पास नहर में मिले घातक जंगी हथियार, ये रहीं तस्वीरें
3 of 4
इसी बीच घाट पर पूजा कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कलियर पुलिस समेत एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ रुड़की कुलदीप असवाल भी तत्काल मौके पर पहुंचे।
रुड़की कैंट के पास नहर में मिले घातक जंगी हथियार, ये रहीं तस्वीरें
4 of 4
बम निरोधक दस्ते की पड़ताल में पांचों रॉकेट लांचर निष्क्रिय बताए गए। इन असलहों का इस्तेमाल सेना के जवान युद्ध या अभ्यास के दौरान करते हैं। ऐसे में पुलिस ने सेना से भी संपर्क साधा है। वहीं, कैंट एरिया के पास रॉकेट लांचर मिलने से कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं।