फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ हाइवे पर गिरा विशाल चट्टान, दोनों ओर लगा लंबा जाम

Wed, 08 Aug 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
badrinath highway
जोशीमठ के समीप जोगीधारा में चट्टान का एक हिस्सा टूटने से यहां बदरीनाथ हाईवे करीब दस घंटे तक अवरुद्ध रहा। यहां बोल्डरों से करीब दस मीटर तक हाईवे भी क्षग्रिस्त हो गया है। जिससे यहां भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
badrinath highway
बुधवार को सुबह चार बजे चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर टूटकर हाईवे पर आ गए। दोपहर में करीब दो बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

3 of 5
jam
लंबे समय तक हाईवे के अवरुद्ध रहने से कई तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया। हाईवे खुलने के बाद करीब 430 तीर्थयात्री बदरीनाथ और 180 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए। सुबह चार बजे जोगीधारा के पास हाईवे पर चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गए। सुबह छह बजे से हाईवे को जेसीबी की मदद से खोलने का काम शुरु हुआ।

4 of 5
badrinath highway
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने विस्फोट से बोल्डरों को तोड़कर उन्हें हाईवे से हटाया। हाईवे अवरुद्ध होने से अधिकांश तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया। दिल्ली के तीर्थयात्री रवि शंकर और जमुना प्रसाद का कहना है कि उन्हें बुधवार को बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद जोशीमठ लौटने का कार्यक्रम था। लेकिन अब हाईवे के अवरुद्ध होने से यात्रा शेड्यूल बदलना पड़ रहा है। जोगीधारा में बोल्डरों के गिरने से करीब दस मीटर तक सड़क का पुस्ता भी टूट गया है। जिससे यहां हाईवे संकरा हो गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badrinath highway
जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर वनवे सिस्टम से वाहनों का संचालन किया जा रहा है। अभी भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। बीआरओ को हाईवे के सुधारीकरण के निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें