चार नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने रात एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दंपति को बंधक बनाकार मारपीट की और फिर बच्चों के सिर पर तमंचा लगाकर दंपति से पूछताछ की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Robbery
सहसपुर थाना क्षेत्र के छरबा गांव में डकैती की घटना से सनसनी फैल गई है। देर रात छरबा के उप प्रधान के घर नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने दिया डकैती की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
3 of 5
Robbery
- फोटो : amar ujala
उप प्रधान मोहन सिंह को पहले डकैतों ने बंधक बनाया और फिर मारपीट और लूटपाट की गई। बदमाश बार बार पैसों के बारे में पूछते रहे। जब दंपति ने नहीं बताया तो बच्चों के सिर से तमंचे सटा कर प्रधान दंपति से पूछताछ की।
4 of 5
Robbery
पीडि़त परिवार द्वारा कुछ दिन पहले 1 करोड़ रूपये की जमीन बेचे जाने की सूचना के मद्देनजर उक्त कैश को लूटने के उद्देश्य से वारदात हुई।
डकैत दंपति से 1 करोड़ की रकम के बारे में पूछते रहे।
रकम ना मिलने पर डकैतों ने लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। डकैतो द्वारा पुलिस को घटना की सूचना देने पर परिवार को जान से मारने की भी धमकी गई। दो बजे घटना को अंजाम देने के बाद प्रधान ने सूचना पुलिस को दी । अब पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस।