देहरादून की चकराता तहसील के नगऊ से साहिया जा रही एक यूटिलिटी साहिया-समाल्टा-माख्टी-नगऊ मोटर मार्ग पर गयलाणी खड्ड के पास खाई में पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
accident
गनीमत यह रही कि यूटिलिटी खाई में करीब दो मीटर नीचे जाकर रुक गई। हादसे में यूटिलिटी में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 17 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी वाहनों से सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
accident
यूटिलिटी सुबह आठ बजे नगऊ गांव से साहिया के लिए रवाना हुई। सुबह नौ बजे गयलाणी खड्ड के पास चालक यूटिलिटी से नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी सड़क से करीब दो मीटर नीचे खड्ड में पलट गई। यूटिलिटी के खड्ड में पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
4 of 6
accident
वाहन में सवार यूटिलिटी मालिक और पूर्व फौजी मनोहर सिंह उर्फ धींगा(70) पुत्र खड़क सिंह निवासी नगऊ और बारू दत्त जोशी (51) पुत्र मायाराम जोशी निवासी क्यावा छिटक कर गहरी खाई में जा गिरे। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
accident
यूटिलिटी के खाई में पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने सभी घायलों को यूटिलिटी से बाहर निकाल निजी वाहनों से सीएचसी साहिया में भर्ती कराया।
जहां घायल चालक दिनेश(21) पुत्र बलिया निवासी दधोली, दिनेश(20) पुत्र सरदार निवासी जिसऊ खराया, आयुष तोमर(18) पुत्र चमन सिंह तोमर निवासी नगऊ, पूजा देवी(32) पत्नी रघुवीर सिंह निवासी बजोऊ को गंभीर हालत होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि, जगदीश(42) पुत्र नानकू, केदार सिंह(60) पुत्र चैतराम, आकांक्षा(12) पुत्री गंभीर सिंह, अभिषेक(09) पुत्र गंभीर सिंह, मातवर सिंह(34) पुत्र बुद्धराम, दीवान सिंह(62) पुत्र झूबा सिंह, बबीता तोमर(27) पत्नी अमित तोमर, मानवी(06) पुत्री अमित तोमर, मयंक तोमर(ढ़ाई वर्ष) पुत्र अमित तोमर, नीलम(21) पुत्री केतारू दास, चमन सिंह(46) पुत्र मोहर सिंह सभी निवासी नगऊ और निधि(06) पुत्री रघुवीर, छोटू(छह माह) पुत्र रघुवीर दोनों निवासी बजोऊ का इलाज सीएचसी में चल रहा है।