क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर इस लड़की के फैन हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीटर पर खुलकर उनकी तारीफ भी की। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये लड़की...
विज्ञापन
2 of 6
ekta bisht
ये है भारतीय महिला विश्व कप क्रिकेट टीम की सदस्य एकता बिष्ट। सचिन ने भारत के इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में एकता के चुस्त-दुरुस्त क्षेत्ररक्षण की खूब तारीफ की है।
विज्ञापन
3 of 6
सचिन तेंदुलकर
भारत की जीत के बाद 24 जून को सचिन ने यह ट्वीट किया। बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर ने पहली बार किसी महिला खिलाड़ी के क्षेत्ररक्षण को लेकर ट्वीट किया है। उनके ट्वीट को खेलप्रेमियों ने हाथोंहाथ लिया है।
4 of 6
ekta bisht
मैच के बाद फोन पर हुई बातचीत में एकता ने बताया कि क्रिकेट के भगवान के इस ट्वीट से उनका मनोबल असमान छू रहा है। भारत को अपना अगला मैच 29 जून को वेस्टइंडीज से खेलना है।
विज्ञापन
5 of 6
ekta bisht
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने कहा कि एकता इस समय क्षेत्ररक्षण में सबसे फिट खिलाड़ी है। एकता के कोच लियाकत अली ने बताया कि 24 जून को खेले गए मैच का टर्निंग प्वाइंट ही एकता के द्वारा इग्लैंड की बल्लेबाज को रन आउट करना रहा।
उन्होंने बताया कि महान क्रिकेटर खेल प्रेमियों को एकता बिष्ट से आगे के मैचों में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। एकता के इस प्रदर्शन और तेंदुलकर द्वारा उनकी सराहना किए जाने पर उनके परिवार में खुशियों की लहर है।